एक्सप्लोरर

सावधान ! क्वालकॉम का दावा : सुरक्षित नहीं मोबाइल भुगतान एप का पासवर्ड, चुरा सकते हैं हैकर

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्रालय ने स्मार्टफोन में डाउनडोल किए गए चार खास मोबाइल एप्स को डिलीट करने को कहा है. केंद्र सरकार के अनुसार ये चार एप काफी खतरनाक हैं और इन्हें तुरंत ही हटा देना है. इस बीच एक और चौंकाने वाला दावा किया गया है. चिपसेट कंपनी क्वालकॉम ने दावा किया है कि भारत में कोई भी मोबाइल भुगतान एप पूरी तरह 'सुरक्षित' नहीं है.

आरबीआई अधिकारी बदल रहा था पुराने नोट, पकड़ी गई 'चालाकी' फिर हुआ गिरफ्तार

नोटबंदी के बाद साइबर क्राइम का खतरा बढ़ता जा रहा है

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद साइबर क्राइम का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जहां एक तरफ सरकार लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रही है वहीं पुलिस भी गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए है. इन सबके बीच सरकार मोबाइल फोन के जरिये डिजिटल भुगतान को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है. वहीं चिपसेट कंपनी क्वालकॉम का दावा चौंकाने वाला है.

वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशंस द्वारा हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा नहीं

कंपनी ने कहा कि भारत में वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशंस द्वारा हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. जिससे ऑनलाइन लेनदेन अधिक सुरक्षित हो सकता है. क्वालकॉम के वरिष्ठ निदेशक उत्पाद प्रबंधन एसवाई चौधरी ने यहां संवाददाताओं से इस बारे में बात की है.

In Pics : नोटबंदी पर नया 'नाटक', पंडित जी को गुरुदक्षिणा में दिए पुराने नोट और फिर... 

इसमें प्रयोगकर्ता का पासवर्ड चुराया जा सकता है

उन्होंने कहा कि ‘आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में बैंकिंग या वॉलेट एप द्वारा हार्डवेयर सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. ये पूर्ण रूप से एंड्रायड पर काम करती हैं. इसमें प्रयोगकर्ता का पासवर्ड चुराया जा सकता है. फिंगरप्रिंट को भी छापा जा सकता है. भारत में ज्यादातर डिजिटल वॉलेट और मोबाइल बैंकिंग एप के साथ यही स्थिति है.’

एक व्यापारी के पेटीम से करीब 17 हजार रुपए निकाल लिए गए थे

उन्होंने कहा कि भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय डिजिटल भुगतान एप द्वारा भी हार्डवेयर स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. इस बीच कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं. दिल्ली के शहादरा में एक व्यापारी के पेटीम से करीब 17 हजार रुपए निकाल लिए गए थे. इसके बाद उसकी और से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.

काली कमाई का तिलिस्म, बॉथरूम में टाइल्स के पीछे थी कालेधन की तिजोरी 

अगर ये एप्स कर रहे हैं इस्तेमाल तो तुरंत कर दें डिलीट

केंद्रीय गृहमंत्रालय मंत्रालय का कहना है कि अगर आप खास चार एप्स का प्रयोग कर रहे हैं तो तुरंत इसे हटाइए. ये ऐप हैं टॉप गन (गेम एप), एमपीजुंक (म्यूजिक एप), बीडीजुंकी (वीडियो एप) और टॉकिंग फ्रॉग (एंटरटेनमेंट एप). इन्हें तुरंत डिलीट करने का फरमान जारी किया गया है. दावा है कि पाकिस्तानी एजेंसियां भारत में मोबाइल एप में मालवेयर वायरस भेजकर जासूसी कर रही हैं.

In Pics : नोटबंदी के बाद भी 'ठुमकों' पर नेता जी ने जमकर लुटाए नोट, वह भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Re-Exam: कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा NEET एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
'इस पाप में शामिल लोगों को सीधे जेल में डालो', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अरविंद केजरीवाल
'इस पाप में शामिल लोगों को सीधे जेल में डालो', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अरविंद केजरीवाल
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान
शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान

वीडियोज

Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Re-Exam: कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा NEET एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
'इस पाप में शामिल लोगों को सीधे जेल में डालो', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अरविंद केजरीवाल
'इस पाप में शामिल लोगों को सीधे जेल में डालो', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अरविंद केजरीवाल
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान
शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान
Box office: 2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड
2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड
नोएडा के सेक्टर-9 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नोएडा के सेक्टर-9 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
उछल कूद से घर नहीं चलता मित्तर: जब साइकिल का पंचर बनाने दुकान पर बैठ गया बंदर, देखें यह वायरल नौटंकी
उछल कूद से घर नहीं चलता मित्तर: जब साइकिल का पंचर बनाने दुकान पर बैठ गया बंदर, देखें यह वायरल नौटंकी
Monsoon Hair Fall: मानसून सीजन में ज्यादा टूटते हैं बाल, बारिश आने से पहले कर लीजिए हेयर फॉल रोकने का जुगाड़
मानसून सीजन में ज्यादा टूटते हैं बाल, बारिश आने से पहले कर लीजिए हेयर फॉल रोकने का जुगाड़
Embed widget