एक्सप्लोरर

शराबी पिता से बेटा भी नहीं महफूज, अपने ही जिगर के टुकड़े को किया आग के हवाले, मौत

पेशे से मजदूर एक व्यक्ति ने 10 साल के बेटे को जिंदा जला दिया था. यही नहीं, बेटा आग में तड़प रहा था और पिता उसी माचिस से बीड़ी जला कर पीता रहा.

नई दिल्ली/हैदराबाद: पिता द्वारा जिंदा जलाए जाने के बाद 12 साल के आर. चरन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. शराब के नशे में उसके पिता ने उसे आग के हवाले कर दिया था. कथित तौर पर वह उसकी पढ़ाई से खुश नहीं था और घटना से ठीक पहले बीड़ी लाने को लेकर उनमें बहस हुई थी.

पिछले रविवार को उसे सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों के अनुसार उसे 93% बर्न था. बुधवार की रात उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इससे पहले ही बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

गौरतलब है कि हैदराबाद में यह दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया था. पेशे से मजदूर एक व्यक्ति ने 10 साल के बेटे को जिंदा जला दिया था. यही नहीं, बेटा आग में तड़प रहा था और पिता उसी माचिस से बीड़ी जला कर पीता रहा. नशे में धुत होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस के अनुसार स्थानीय केपीएचबी कॉलोनी के रहने वाले आर. बालू ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है. वह दैनिक मजदूरी का काम करता है. वह रविवार शाम साढ़े नौ बजे शराब पीकर घर आया था औऱ उसने अपने बेटे को बीड़ी का बंडल लाने को कहा. इस पर लड़के ने आनाकानी की, उसकी पढ़ाई में लापरवाही से बालू पहले से ही नाराज था.

इसके बाद उसने उसे पीटना शुरू कर दिया. पीटने-घसीटने के बीच पत्नी ने भी बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन उसे उसने धक्का मारकर अलग कर दिया. इस बीच उसके हाथ में तारपीन का तेल आ गया औऱ पूरी बोतल उसने अपने बेटे की शरीर पर छिड़क दी. इसके बाद उसने माचिस जलाकर बेटे के शरीर में आग लगा दी और फिर वहीं बीड़ी सुलगाकर उसे तड़पता देखता रहा.

पुलिस ने बताया कि सन 2019 में बालू ने इसी बच्चे को साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करने को मजबूर किया था. पुलिस टीम ने ऑपरेशन स्माइल के तहत उसे वहां से मुक्त कराया था. उस समय बालू औऱ उसकी पत्नी की काउंसलिंग भी की गई थी.

यह भी पढ़ें: 

ATM में की ऐसी हेराफेरी कि पुलिस भी चकराई, लाखों उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार

पकड़े गए PPE किट पहनकर चोरी करने वाले, 20 करोड़ की ज्वेलरी बरामद

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget