एक्सप्लोरर

मथुरा: पुलिस एनकाउंटर में बच्चे की मौत के बाद 2 SI समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड

मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है. वहीं इस मामले में आईजी ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

लखनऊ/मथुरा: मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित मोहनपुर गांव के पास बदमाशों के होने की सूचना पर पहुंची पुलिस की मुठभेड़ में एक आठ साल के मासूम बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई. बच्चे की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बच्चे के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है. वहीं इस मामले में आईजी ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस बात की पुष्टि प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने भी की है. थाना हाईवे क्षेत्र स्थित मोहनपुर गांव के पास मोहनपुर-नवादा रोड पर बदमाशों के होने की सूचना पर बुधवार देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों ओर से हो रही फायरिंग के दौरान खेतों की ओर से आ रहे माधव (8) पुत्र अमरनाथ निवासी मोहनपुर (अड़ूकी) के सिर में गोली आ लगी. घायलावस्था में बालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने पुलिस पर बच्चे को रास्ते में छोड़कर भागने का आरोप लगाया. आरोप यह भी है कि पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर गोली चलाई. वहीं पुलिस का कहना है कि गैस लूटकांड में शामिल आरोपी के होने की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी. मारे गए बच्चे का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुठभेड़ के दौरान बच्चे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बच्चे के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद गुरुवार सुबह आईजी राजा श्रीवास्तव और एसएसपी स्वप्निल ममगाई टीम के साथ मोहनपुरा गांव में पहुंचे व लोगों से इस घटना के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली. आईजी की प्रारंभिक जांच के बाद एसआई वीरेंद्र सिंह यादव और सौरभ शर्मा, सिपाही उधम सिंह और सुभाष चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget