एक्सप्लोरर

फरीदाबादः एटीएम कार्ड बदल कर लगाया 34500 रुपये का चूना

फरीदाबादः आपको अक्सर इस बात की हिदायत दी जाती है कि अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में बेहद सावधानी बरतें. किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड ना दें और ना ही इसकी डिटेल्स दें. इस मशवरे को ना मानने वालों को हजारों-लाखों की चपत लग सकती है और ऐसा ही फरीदाबाद में एक शख्स के साथ हुआ. फरीदाबाद में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 34500 रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नहरपार निवासी आदर्श कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सोमवार को उसने एसबीआई के बडकल मोड़ स्थित एटीएम से 5000 रुपये निकालने के लिए एटीएम मशीन में कार्ड डाला. कार्ड अंदर न जाने पर उसके पीछे खड़े लड़के ने मदद की पेशकश की. शिकायत के अनुसार, आदर्श ने अपना कार्ड उसे दे दिया. लड़के ने पता नहीं, कब कार्ड बदल दिया और आदर्श को वापस देते हुए कहा कि कार्ड काम नहीं कर रहा है. आदर्श के मुताबिक, वह घर आ गया और कुछ देर में उसे फोन पर संदेश मिला कि उसके खाते से 34500 रुपये निकाले जा चुके हैं. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. साफ है कि उस एटीएम में खड़े लड़के ने उक्त व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदल दिया था और उसके वहां से जाने के बाद उसके कार्ड से 34500 रुपये की बड़ी रकम निकाल ली. ऐसी सूरत में ये भी माना जा सकता है कि उस लड़के ने उसका डेबिट कार्ड पिन भी पीछे खड़े रहकर देख लिया होगा. इस तरह की कई खबरें सामने आती हैं और फिर भी लोग सबक नहीं ले पाते जिसके चलते लोग कार्ड फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं. आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप एटीएम मशीन में कार्ड से पैसा निकाल रहे हों, आपके पीछे कोई ना हो और अगर हो तो उसे आपका डेबिट कार्ड पिन तो बिलकुल ना दिखे. अपना कार्ड तो किसी सूरत में अन्य व्यक्ति के हाथ में ना दें और कोई भी दिक्कत हो तो सीधा बैंक में जाकर शिकायत करें ना कि एटीएम में खड़े व्यक्ति से मदद लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget