एक्सप्लोरर

US Crime News: तपती कार में बंद 2 साल के बच्चे की मौत, पुलिस ने पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया

Alabama Crime: पुलिस के मुताबिक बच्चे को डे केयर में छोड़ने की बजाय उसके पिता ने उसे कार में छोड़ दिया. तपिश और घुटन से बच्चे की मौत हो गई.

Alabama Crime: संयुक्त राज्य अमेरिका के अलबामा के एटमोर शहर से एक लापरवाही की घटना सामने आई है. जहां एक कार में दो साल के बच्चे की अत्यधिक गर्मी और घुटन के कारण मौत हो गई. एडवोकेसी ग्रुप ने बताया कि यह अमेरिका की साल 2023 में कार में हुआ पहला हादसा है. एक वेबसाइट noheatstroke.org के अनुसार साल 1998 के बाद से ऐसे केवल छह मामले सामने आए हैं. खासकर फरवरी के महीने में एक गर्म कार की वजह से ऐसी मौत दुर्लभ है. पुलिस ने बच्चे के 51 वर्षीय पिता, जिसका नाम शॉन रौनसावल है, उस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

बच्चे को आठ घंटे तक कार में छोड़ा

यूएसए टुडे, किड्स एंड कार सेफ्टी के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका में एक कार में लावारिस छोड़े गए दो साल के बच्चे की अत्यधिक गर्मी के कारण मौत हो गई. यह घटना 27 फरवरी को अलबामा के एटमोर में हुई थी. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे को पिता ने डे केयर में छोड़ने की बजाय आठ घंटे तक कार में छोड़ दिया था. इसके बाद कार में अत्यधिक गर्मी और घुटन की वजह से बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया.

एक घंटे में 50 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है तापमान

अमेरिका में राष्ट्रीय मौसम सेवा की ओर से कहा गया कि एटमोर में तापमान 80 डिग्री फारेनहाइट (26.6 डिग्री सेल्सियस) था. लेकिन noheatstroke.org वेबसाइट ने समझाया कि एक गर्म कार के अंदर, यह तापमान केवल एक घंटे में 123 डिग्री फ़ारेनहाइट (50 डिग्री सेल्सियस) तक जा सकता है. जब शरीर का मुख्य तापमान 107 डिग्री या उससे अधिक होता है, तो कोशिकाएं क्षतिग्रस्त और आंतरिक अंग बंद होने लगते हैं. इसके बाद इन घटनाओं से मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है.

अमेरिका में एडवोकेसी समूह का कहना है कि हर साल देश भर में तकरीबन 38 बच्चे गर्म कारों में मर जाते हैं. एक आंकड़े से पता चला है कि साल 1990 के बाद से गर्म कारों में 1,052 से अधिक बच्चे मारे गए हैं. साथ ही कम से कम 7,300 बच्चे अलग-अलग प्रकार की चोटों से बचाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Mumbai Crime: 1993 सीरियल धमाकों के सरकारी गवाह ने मुंबई पुलिस को शराब के नशे में किया कॉल, हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget