एक्सप्लोरर

निर्भया कांड की चौथी बरसी: दिल्ली में 20 साल की युवती से कार में रेप

नई दिल्ली: देश जहां निर्भया के साथ हुई घटना से उबर नहीं पाया है वहीं दिल्ली के पॉश इलाके साऊथ कैम्पस में 20 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया हैं. शिकायत के मुताबिक 14 और 15 दिसम्बर के बीच की रात को युवती एम्स के पास बस का इंतजार कर रही थी तभी एक सफेद रंग की SX4 कार रुकी और लिफ्ट दी और बाद में कार में ही रेप की वारदात को अंजाम दिया.

महिला की शिकायत के मुताबिक वो किसी तरह कार से भागने में कामयाब रही और बाइक पर जा रहे दो पुलिसवालो को आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश शुरू की, जांच में पता चला कि गाड़ी कोटलामु्बारक पुर इलाके में किसी की है. इसके बाद ड्राइवर के नंबर की कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद कल देर रात आरोपी ड्राईवर को मोती बाग़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

हैरानी की बात ये है जिस कार में इस वारदात को अंजाम दिया वो प्राइवेट नंबर कार है और कार के सामने के शीशे पर मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स कृषि भवन का स्टिकर लगा हुआ है. जांच में सामने आया है कि गाड़ी के मालिक के पिता सीआईएसएफ में है और उनकी तैनाती फ़िलहाल दिल्ली में है. ये स्टिकर कहाँ से आया, ये असली है या नकली, ड्राइवर कबसे ये गाड़ी चला रहा है इसके लिए गाड़ी के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है.

इस शर्मनाक वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि निर्भया केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने बड़े-बड़े वादे किए गए थे उसके लिए पुलिस और प्रशासन अभी तैयार नहीं है, हालांकि पुलिस का कहना है आरोपी को समय रहते गिरफ्तार किया गया, रात को पीड़ित को पैट्रोलिंग करते पुलिस कर्मी भी मिले इसका मतलब है पैट्रोलिंग हो रही है.

लेकिन सवाल ये कि जब ड्राइवर महिला को लेकर इधर उधर घूमता रहा तो किसी बैरिकेड पर महिला को क्यों नहीं रोका गया, पैट्रोलिंग के बावजूद किसी जगह पर ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया जिसके बारे में पुलिस को पता नहीं चला तो ऐसी पैट्रोलिंग से लोगों को क्या फायदा होगा?

पुलिस का कहना है महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर थाने में महिला डेस्क बनाई गई है, जहां 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी मौजूद होती है. साथ ही दिल्ली में ऐसे 44 संवेदनशील थानो की लिस्ट भी बनाई गई है, जहां महिलाओ के साथ होने वाली वारदातों की संख्या ज्यादा है और वहा पैट्रोलिंग ज्यादा बढ़ाई गई है.

निर्भया केस के बाद जहां एक तरफ इतना हंगामा हुआ था, महिलाओ के लिए दिल्ली को सुरक्षित बनाने की मांग उठी थी, युवा सड़को पर उतरे थे, लेकिन इस तरह लगातार हो रही वारदाते महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल जरूर उठाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget