News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सार्क सम्मेलन में शामिल ना होने का भारत का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण- पाक

Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने दक्षेस शिखर सम्मेलन (सार्क सम्मिट) में भाग नहीं लेने के भारत के निर्णय को आज ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया. यह सम्मेलन नवंबर महीने में इस्लामाबाद में होना है.

पाकिस्तानी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय प्रवक्ता के उस ट्वीट का संज्ञान लिया है जिसमें भारत ने यहां आयोजित होने वाले 19वें दक्षेस शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की घोषणा की है.

प्रवक्ता ने देर रात जारी बयान में कहा, ‘‘हमें इस संदर्भ में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन भारत की घोषणा दुर्भाग्यपूर्ण है.’’

पीएम मोदी नहीं लेंगे सार्क सम्मेलन में हिस्सा भारत ने आज फैसला किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाले दक्षेस शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे. इस फैसले की घोषणा करते हुए भारत ने कहा कि ‘‘एक देश’’ ने ऐसा माहौल बना दिया है जो शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के अनुकूल नहीं है.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारत ने दक्षेस के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल को अवगत करा दिया है कि क्षेत्र में सीमा पार से आतंकवादी हमलों में वृद्धि और एक देश के सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में बढ़ते हस्तक्षेप ने ऐसा वातावरण बना दिया है जो 19वें दक्षेस सम्मेलन के सफल आयोजन के अनुकूल नहीं है.’’

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जहां तक भारत के बहाने का सवाल है तो पूरी दुनिया जानती है कि भारत पाकिस्तान में आतंकवाद को सहायता और वित्तीय मदद दे रहा है.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के अधिकारी कुलभूषण यादव का कबूलनामा जिंदा सबूत है और कई दूसरे सबूत भी हैं. भारत ने संप्रभु देश पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल देकर अंतरराष्ट्रीय नियम और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन किया है.’’ पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय सहयोग को लेकर प्रतिबद्ध बना हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र के लोगों के व्यापक हित की दिशा में काम करते रहेंगे.’’

Published at : 28 Sep 2016 10:37 AM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस शीर्षक से किसी जाति का अपमान नहीं हो रहा

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस शीर्षक से किसी जाति का अपमान नहीं हो रहा

जब हाउसकीपिंग कर्मचारी बने GST के इंटेलिजेंस ऑफिसर... कर ली लाखों की ठगी, जानें कैसा हुआ भंडाफोड़

जब हाउसकीपिंग कर्मचारी बने GST के इंटेलिजेंस ऑफिसर... कर ली लाखों की ठगी, जानें कैसा हुआ भंडाफोड़

Telangana Crime: आधी रात शराबियों ने मचाया आतंक, युवक को घर से निकालकर किया हमला, वीडियो वायरल

Telangana Crime: आधी रात शराबियों ने मचाया आतंक, युवक को घर से निकालकर किया हमला, वीडियो वायरल

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी विवाद: एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी विवाद: एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

NCERT सिलेबस में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का अध्याय रखे जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मामले पर लिया स्वतः संज्ञान

NCERT सिलेबस में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का अध्याय रखे जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मामले पर लिया स्वतः संज्ञान

टॉप स्टोरीज

'लॉरेन्स बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए...', राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील पर हमले की जिम्मेदारी

'लॉरेन्स बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए...', राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील पर हमले की जिम्मेदारी

PM Modi Israel Visit: नमस्ते मोदी...इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना

PM Modi Israel Visit: नमस्ते मोदी...इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना

जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज

जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज

डॉल जैसी दिखती हैं राजपाल यादव की छोटी बेटी, क्यूटनेस में देती हैं राहा और तैमूर को मात

डॉल जैसी दिखती हैं राजपाल यादव की छोटी बेटी, क्यूटनेस में देती हैं राहा और तैमूर को मात