News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

जन्म देने वाले बने जान के दुश्मन, सगी बच्चियों को मरने के लिए छोड़ा

Share:
नई दिल्ली: दिल्ली के समयपुर बादली से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां मां-बाप ही अपनी बेटियों की जिंदगियों के जान के दुश्मन बन गए. ये कलयुगी मां-बाप अपनी दो बेटियों को घर में अकेला बंद करके चले गए. पहले मां और फिर बाप ने भी अकेले छोड़ दिया इस समय इन दोनों बच्चियों का अम्बेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है. 15 अगस्त जब देश आजदी के जश्न में डूबा था तब इन दोनों बच्चियों को इनके पिता ने हमेशा के लिए घर की चार दिवारी में कैद कर दिया. वहीं करीब दो महीने पहले इन दोनों बच्चियों की मां भी अपने बेटे के साथ इन्हें हमेशा के लिए अकेला छोड़ कर चली गई. तीन दिनों तक भूखे-प्यासे घर में बंद रही बच्चियां ये दोनों बच्चियां तीन दिनों तक भूखे-प्यासे घर में बंद रही. इनमें से एक बच्ची की उम्र आठ साल और दूसरी बच्ची की उम्र महज तीन साल है. तीन दिनों तक घर में अकेले बंद रही इन दोनों बच्चियों की हालत देखकर आपकी रुह कांप जाएगी. सिर के घाव में पड़ने लगे थे कीड़े घर में अकेली रहीं इन दोनों बच्चियों पर क्या कुछ बीता है उन्हें शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है. इस दौरान आठ साल की बच्ची के सर में घाव हो गए. दवाई न मिलने और ख्याल न रखे जाने की वजह से बच्ची घाव में कीड़े पड़ गए. जिसके बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. तब जाकर पुलिस ने बच्चियों को घर से आजाद कराकर अस्पताल में भर्ती कराया. माता-पिता करते थे पिटाई- बच्ची अस्पताल में भर्ती आठ साल की इस बच्ची ने जो आपबीती बताई है वो बेहद दर्दनाक है. बच्ची ने बताया कि उनके माता-पिता इन दोनों की पिटाई किया करते थे और धमकी देते थे कि अगर घर से बाहर जाओगी तो जान से मार देंगे. कॉन्सटेबल अशोक कर रहे हैं दोनों बच्चों की देखभाल बच्ची का कहना है कि अब इन्हें अपने माता-पिता के पास नहीं जाना है. फिलहाल अस्पताल और पुलिस इन दोनों बच्चियों का ध्यान रख रही है. ये दोनों अब हमेशा के लिए यहीं रहना चाहते हैं. समयपुर बादली थाने के कॉन्सटेबल अशोक इन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे हैं. खाने-पीने से लेकर अस्पताल में दवाई तक सबका ध्यान अशोक ही रख रहे हैं.
Published at : 26 Aug 2016 07:49 AM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

'समाज जबतक हिंदू भावना में एकजुट रहेगा, दुनिया की...',  जयपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबले

'समाज जबतक हिंदू भावना में एकजुट रहेगा, दुनिया की...', जयपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबले

LIVE: पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की सौगात, योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत

LIVE: पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की सौगात,  योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत

क्या है नई दिल्ली डिक्लेरेशन, जिसे मिला 88 देशों का समर्थन, क्यों है भारत के लिए अहम?

क्या है नई दिल्ली डिक्लेरेशन, जिसे मिला 88 देशों का समर्थन, क्यों है भारत के लिए अहम?

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश? दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश? दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

India-US Trade Deal: US सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारत को राहत, 18 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ बेअसर! नई ट्रेड डील पर बन सकती है बात

India-US Trade Deal: US सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारत को राहत, 18 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ बेअसर! नई ट्रेड डील पर बन सकती है बात

टॉप स्टोरीज

'चूक तो बहुत बड़ी हो गई है...', UGC के मुद्दे पर BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान

'चूक तो बहुत बड़ी हो गई है...', UGC के मुद्दे पर BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान

साउथ की हसीनाओं ने फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को छोड़ा पीछे, टॉप 10 की लिस्ट में मारी बाजी, ये हीरोइन बनी नंबर

साउथ की हसीनाओं ने  फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को छोड़ा पीछे, टॉप 10 की लिस्ट में मारी बाजी, ये हीरोइन बनी नंबर

20 मिनट की प्रैक्टिस ने उड़ाई नींद, बड़े मुकाबले से पहले बढ़ी गंभीर-सूर्या की चिंता

20 मिनट की प्रैक्टिस ने उड़ाई नींद, बड़े मुकाबले से पहले बढ़ी गंभीर-सूर्या की चिंता

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा