News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मध्य प्रदेश: स्वच्छ भारत अभियान के साथ खिलवाड़, शौचालयों के नाम पर बड़ा घोटाला

Share:
नई दिल्ली: देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लोकसभा क्षेत्र विदिशा में लाखों रुपये का शौचालय घोटाला सामने आया है. ये घोटाला 4 साल पहले का है जब यूपीए की सरकार थी. 4 साल पहले सैकड़ों शौचालय सिर्फ कागज पर ही बना दिए गए. विदिशा नगर निगम की टीम जब खुद शौचालय की पड़ताल करने पहुंची तो उन्हें लिस्ट में मौजूद कई लोग मिले ही नहीं. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हर गांव में शौचालय बनवाने की मुहिम में लोगों को अपना योगदान देने की अपील की थी. पीएम मोदी चाहते हैं कि देश के हर घर में शौचालय बने और स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो. मोदी की मुहिम के बाद देश के हर स्कूल में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय बनवाए गए. हर रोज वहां शौचालय बनवाए जा रहे हैं जहां अब तक लोग खुले में शौच करने जाते थे. मोदी की मुहिम के बीच ही चार साल पहले हुए शौचालय घोटाले का भी पर्दाफाश हुआ है. पिछले कुछ सालों में बने शौचालय बनने की जब जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आया. मध्य प्रदेश के विदिशा में शौचालय के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है. विदिशा के वार्ड नंबर 24 में विजय का नाम उस लिस्ट में है जिनके नाम पर साल 2012 में केंद्र सरकार की योजना के तहत शौचालय बनवाने के लिए 10 हजार रुपए जारी हुए थे. विजय के घर में शौचालय तो बना लेकिन सरकार के पैसे से नहीं, उनके अपने पैसे से. सरकार ने जो पैसे उनके लिए दिए थे वो तो उन तक पहुंचे ही नहीं. ये घोटाला सिर्फ विजय के साथ नहीं हुआ विदिशा में रहने वाली सुनीता देवी के घर भी शौचालय आधा अधूरा. शौचालय पर छत नहीं है और ना ही दरवाजा. दरअसल केंद्र सरकार की लिस्ट में जिन लोगों का नाम है उन तक पैसे पहुंचे ही नहीं और इनमें से कुछ लोग तो ऐसे हैं जो सिर्फ लिस्ट में ही हैं हकीकत में तो इन लोगों का कुछ अता पता ही नहीं है. पौने दो लाख की आबादी वाले विदिशा में 1809 शौचालय बनाए जाने थे. 2012 में ये शौचालय पूरे होने का दावा किया गया लेकिन जब हाल ही में विदिशा नगर निगम ने जांच की तो पता चला कि लिस्ट में 454 शौचालय सिर्फ कागज पर ही बने थे असल में ये थे ही नहीं. एक शौचालय पर केंद्र सरकार ने 9 हजार 954 रुपए दिए थे. इस हिसाब से करीब 45 लाख 19 हजार रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं. अब विदिशा की गलियों में नगर पालिका के कर्मचारी उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके नाम लिस्ट में हैं.
Published at : 07 Jul 2016 12:42 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

चेन्नई में हाई-प्रोफाइल ठगी! महिला से दोस्ती कर मां-बेटे ने हड़पे करोड़ों के गहने, ब्लैकमेल भी किया

चेन्नई में हाई-प्रोफाइल ठगी! महिला से दोस्ती कर मां-बेटे ने हड़पे करोड़ों के गहने, ब्लैकमेल भी किया

तेलंगाना की वारंगल जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग

तेलंगाना की वारंगल जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग

मिसाल: ब्रेन डेड घोषित हुई 8 साल की वेनबा, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन

मिसाल: ब्रेन डेड घोषित हुई 8 साल की वेनबा, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन

एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?

एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?

नदिया में वसूली न देने पर महिला से मारपीट और छेड़छाड़, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

नदिया में वसूली न देने पर महिला से मारपीट और छेड़छाड़, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

टॉप स्टोरीज

बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?

बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?

‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें

‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट लेते ही कर देंगे कमाल 

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट लेते ही कर देंगे कमाल