By: ABP Live | Updated at : 09 Jun 2022 11:49 AM (IST)
महिमा चौधरी कैंसर
Mahima Chaudhry Diagnosed With Breast Cancer: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म परदेस की जब बात होती है तो उसकी चुलबुली सी एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) का खिलखिलाता हुआ चेहरे जहन में ताजा हो जाता है. महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना ली है. हालांकि बेटी के साथ उनके फोटोज सोशल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है. महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. जी हां बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने उनका एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है कि महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) को ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) हो गया है.
अनुपम खेर ने महिमा चौधरी के कैंसर जर्नी का शेयर किया वीडियो:
अनुपम खेर ने महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) के एक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने एक महीने पहले महिमा चौधरी को फोन किया था. तब मैं यूएस में था. एक फिल्म को लेकर मुझे उनसे बात करनी थी. हमारी अच्छी बातचीत हो रही थी. पता चला महिमा ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उनका जीवन जीने का तरीका और उनका एटिट्यूड दुनियाभर की महिलाओं को जीवन जीने की एक नई प्रेरणा दे सकता है. वो चाहती थीं कि मैं उनकी इस जर्नी को सबके सामने लाऊं. लोगों को बताने के दौरान मैं उसका हिस्सा बनूं. उन्होंने मेरी तारीफ की लेकिन मैं ये बोलना चाहता हूं की महिमा तुम मेरी हीरो हो. दोस्तों महिमा के लिए प्यार, दुआ करें. अब वो वापसी कर रही हैं. वो दोबारा उड़ान भरने के लिए तैयार हैं. अब आपके पास मौका है ब्रिलियंस को पाने का. जय हो.'
इन फिल्मों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका
महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) का इस वीडियो में भी वही मुस्कुराता चेहरा देखने को मिल रहा है. उनका ये वीडियो कैंसर जर्नी के दौरान का ही है. आपको बता दें महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ने परदेस के अलावा, धड़कन, ओम जय जगदीश जैसी फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार वो 2016 में डार्क चॉकलेट में नजर आई थीं. फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी में भी हाथ आजमाया है. सोशल मीडिया पर आपको महिमा (Mahima Chaudhry) और उनकी बेटी के साथ तमाम फोटो वीडियो देखने को मिल जाएंगी.
ये भी पढ़ें:
Watch: Sonu Sood के लिए कवि ने स्टेज पर सुनाई कविता, एक्टर ने Tweet कर कही ये बड़ी बात
Abhishek Bachchan के साथ काम करना चाहती हैं Aishwarya Rai, कहा- 'फैमिली प्रायोरिटी है'
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्टारकास्ट के सीन हुए रीशूट, बढ़ गया फिल्म का बजट
The Kerala Story 2 BO Day 11: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया गदर, जानें- 11 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट?
April South Movie Release: अप्रैल में होगा महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे धनुष-रामचरण, रिलीज हो रही ये साउथ फिल्में
1305 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ में किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें पूरी स्टार कास्ट की सैलरी
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'