एक्सप्लोरर

कंडोम से लेकर अंगूर तक, न्यू ईयर की रात भारत में लोगों ने ऑर्डर की ये तमाम चीजें

ज्यादातर भारतीयों ने कल रात 2025 का स्वागत पूरी उत्साह और उमंग के साथ किया. अब भारतीयों की ऑनलाइन की शॉपिंग को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया गया है.

ज्यादातर भारतीयों ने कल रात 2025 का स्वागत पूरी उत्साह और उमंग के साथ किया. अब भारतीयों की ऑनलाइन की शॉपिंग को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया गया है. भारत के दो प्रमुख क्विक कॉमर्स के जरिए एक रिपोर्ट जारी की गई है. बीते कल रात यानी 31 दिसंबर के दिन देश के अलग-अलग शहरों से कुछ शानदार चीजें ऑर्डर की गई है. पार्टी के लिए ज़रूरी सामान जैसे कि कंडोंम, सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतलें खरीद ली गईं.

सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई चीजें

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा और स्विगी और स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फणी किशन ए, दोनों ने नए साल की शाम पर अपने प्लेटफार्मों पर ऑर्डर की जाने वाली सबसे ज्यादा चीजें का लाइव-ट्वीट किया गया है. स्विगी इंस्टामार्ट ने यह भी बताया कि रात के वक्त 5 ट्रेंडिंग सर्च किए गए हैं जिसमें दूध, चिप्स, चॉकलेट, अंगूर, पनीर शामिल थे.

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर करने के लिए आइस क्यूब और कोल्ड ड्रिंक एक और पसंदीदा चीजें ऑर्डर की गई. कल रात 8 बजे ब्लिंकिट के जरिए डिलीवरी के लिए आइस क्यूब के कुल 6,834 पैकेट भेजे गए. उसी समय के आसपास बिग बास्केट पर आइस क्यूब के ऑर्डर में 1290% की जबरदस्त वृद्धि हुई.

बिगबास्केट पर भी, गैर-अल्कोहल पेय पदार्थों की बिक्री में 552% और डिस्पोजेबल कप और प्लेटों की बिक्री में 325% की वृद्धि देखी गई - यह घर की पार्टियों के जोरों पर होने का स्पष्ट संकेत है. सोडा और मॉकटेल की बिक्री में भी 200% से अधिक की वृद्धि हुई. स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फनी किशन ए ने ट्वीट किया, शाम 7:41 बजे बर्फ की बिक्री चरम पर थी, उस मिनट में 119 किलोग्राम की डिलीवरी हुई.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक 

कंडोम की बिक्री बढ़ी

31 दिसंबर की दोपहर तक स्विगी इंस्टामार्ट ने कंडोम के 4,779 पैक डिलीवर कर दिए थे. यह मान लेना सुरक्षित है कि शाम ढलने के साथ ही कंडोम की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई. अलबिंदर ढींडसा ने खुलासा किया कि ब्लिंकिट पर भी कंडोम की बिक्री बढ़ी है. ब्लिंकिट के सीईओ ने नए साल की पूर्व संध्या पर रात 9.50 बजे पोस्ट करके बताया कि 1.2 लाख पैक कंडोम ग्राहकों तक पहुंचाए जाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें - सर्दियों में तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल?

ढींडसा ने कंडोम के विभिन्न फ्लेवर के बारे में आंकड़े शेयर किए, जिसमें चॉकलेट सबसे ज्यादा मशहूर रहा. कंडोम की कुल बिक्री में 39% चॉकलेट फ्लेवर की रही, जबकि स्ट्रॉबेरी 31% के साथ दूसरे स्थान पर रही. बबलगम एक और लोकप्रिय फ्लेवर साबित हुआ, जिसकी बिक्री में 19% की हिस्सेदारी रही.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक सिगरेट पीने से खत्म हो जाते हैं जिंदगी के इतने मिनट, चेन स्मोकर्स को डराने वाली स्टडी आ गई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget