एक्सप्लोरर

विटामिन बी12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, नज़रअंदार करना पड़ सकता है भारी

विटामिन बी-12 की कमी से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर शरीर में ये लक्षण नज़र आते हैं. जानिए विटामिन बी-12 की कमी क्यों है खतरनाक.

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है. विटामिन बी-12 की कमी से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर नर्वस सिस्टम और दिमाग बुरी तरह प्रभावित होता है. शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है और बुढ़ापे में भूलने वाली बीमारी डिमेंशिया का खतरा भी बढ़ जाता है. विटामिन बी-12 की कमी से हड्डी और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है. जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होती है उन्हें एनीमिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आपके शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो समझो विटामिन बी-12 की कमी है, जिसे नज़रअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है.

विटामिन बी- 12 की कमी के लक्षण 

1 त्वचा का पीला पड़ जाना
2- जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
3- मुंह में छाले की समस्या
4- आंखो की रोशनी कम होना
5- डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती 
6- सांस फूल जाना
7- सिरदर्द और कान बजना
8- भूख कम लगना

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाले रोग

1- डिमेंशिया- भूलने की बीमारी डिमेंशिया की बड़ी वजह है विटामिन बी12 की कमी.  शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिमाग पर काफी असर पड़ता है. जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. डिमेंशिया की एक ऐसी बीमारी है जो विटामिन बी-12 की कमी होने से बढ़ती है. डिमेंशिया होने पर आपकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है.

2- एनीमिया- शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा कम होने पर एनीमिया जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल विटामिन बी-12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण भी कम हो जाता है.  ऐसे में हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है और एनीमिया होने का डर रहता है. समय से जांच नहीं कराने पर कई बार मामला गंभीर हो जाता है. 

2-जोड़ों और हड्डियों में दर्द- विटामिन बी-12 हमारे हर अंग के सुचारु रुप से काम करने में मदद करता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि विटामिन बी-12 कम होने पर हड्डी से संबंधित कमर और पीठ में दर्द रहने लगता है. 

4- मानसिक बीमारी- विटामिन बी-12 हमारे  मस्तिष्क को बहुत प्रभावित करता है. विटामिन बी-12 की कमी होने पर भूलने और भ्रम में रहने की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार लोग इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन ज्यादा दिन तक विटामिन बी-12 की कमी से झूझना ठीक नहीं है आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. 

5- नर्व सिस्टम को नुकसान- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से हमारा पूरा तंत्रिका-तंत्र भी बुरी तरह से प्रभावित होता है. इससे शरीर के हर अंग तक खून पहुंचाने में भी परेशानी होने लगती है. विटामिन बी-12 की कमी से तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचती है और जीवन भर के लिए आपको ये समस्या झेलनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: शारीरिक शक्ति के लिए फायदेमंद होता है छुहारा और शहद, ऐसे करें इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
Chana Dal Cooking Tips: चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
Monsoon Humidity Tips: हल्की सी बारिश हो गई है उमस? बगैर एसी ऐसे रखें अपने रूम को ठंडा
हल्की सी बारिश हो गई है उमस? बगैर एसी ऐसे रखें अपने रूम को ठंडा
Spider Man Brand New Day: स्पाइडर-मैन प्रीमियर में 'स्पाइडी साड़ी' का ट्रेंड, टॉम-जेंडया भी छाए
स्पाइडर-मैन प्रीमियर में 'स्पाइडी साड़ी' का ट्रेंड, टॉम-जेंडया भी छाए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget