एक्सप्लोरर

US Visa Requirements: अमेरिका घूमने का बना रहे मन? तो पहले जान लें वीज़ा से जुड़ी जरूरी बातें

अमेरिका की यात्रा के लिए कई तरह के वीज़ा मौजूद हैं और यह जरूरी है कि आप अपनी यात्रा के लिए सही वीज़ा का चयन करें.

America Visa Requirement: अगर आप अमेरिका की यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो आपके सामने इस समय सबसे बड़ी मुश्किल शायद वीज़ा की होगी. वीज़ा हासिल करने के लिए सबसे कठिन बाधाओं में से एक वीज़ा इंटरव्यू के लिए अपॉइंटमेंट मिलना है. वीज़ा अपॉइंटमेंट का वेटिंग टाइम इतना ज्यादा है कि आपको लगभग 1000 दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है. इससे पहले, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा था कि वो भारत में वीजा इंटरव्यू अपॉइंटमेंट के लिए वेटिंग टाइम को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जल्द ही इस दिक्कत का समाधान हो जाएगा. हालांकि इस समय कई लोग वीज़ा अपॉइंटमेंट में देरी की समस्या से जूझ रहे हैं. 

वीजा एप्लीकेशन के बैकलॉग को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है. इसके जवाब में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि वो उन लोगों की बेचैनी को समझते हैं, जो लंबे समय से वीज़ा का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे टाइम ड्यूरेशन को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अमेरिका की यात्रा के लिए कई तरह के वीज़ा मौजूद हैं और यह जरूरी है कि आप अपनी यात्रा के लिए सही वीज़ा का चयन करें. अगर आप हर तरह के वीज़ा की रिक्वायरमेंट और लिमिट्स के बारे में अच्छे से जानते हैं तो आपको वीज़ा हासिल होने में कोई मुश्किल नहीं आएगी और अगर इससे जुड़ी जानकारी नहीं है तो आप तमाम उलझनों में फंस सकते हैं.

1. ट्रैवल वीजा: 'B-2 टूरिस्ट वीजा' अमेरिका जाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले वीज़ा में से एक है. घूमने के मकसद या बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने वाले लोग इस वीजा के लिए एलिजिबल हैं.

रिक्वायरमेंट: B-2 वीजा के लिए एलिजिबल होने के वास्ते आपको यह दिखाना होगा कि आप टेम्परेरी तौर पर अमेरिका जा रहे हैं और आपके पास अपनी यात्रा के खर्चे को कवर करने के लिए पर्याप्त पैसा है. इसके लिए कन्फर्म टिकट और होटल रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारियों की भी आवश्यकता हो सकती है. बी-2 वीजा आमतौर पर 6 महीने के लिए वैलिड रहता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे और 6 महीनों के लिए बढ़ाया जा सकता है.

2. स्टूडेंट वीज़ा- F-1 स्टूडेंट वीज़ा उन छात्रों के लिए है जो किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका जाते हैं.

रिक्वायरमेंट: F-1 वीजा के लिए एलिजिबल होने के लिए आपको एक ऐसे स्कूल में फुट-टाइम एकेडमिक या लैंग्वेज प्रोग्राम में एडमिशन मिलना चाहिए, जो Form I-20 जारी करता है. आपको इस बात का सबूत भी पेश करना होगा कि अमेरिका में रहने के दौरान आपके पास अपनी ट्यूशन फीस और रहने-खाने के खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा है. F-1 वीजा आमतौर पर आपके पढ़ाई की अवधि के लिए वैलिड होता है. साथ ही आपको अपनी वापसी की तैयारी करने के लिए 60 दिनों की छूट अवधि भी होती है.

3. वर्क वीज़ा: इस वीज़ा की सबसे ज्यादा मांग है. H-1B वीजा इंजीनियरिंग, साइंस या कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में स्पेशल स्किल्स वाले लोगों के लिए एक शॉर्ट-टाइम वर्क परमिट है.

रिक्वायरमेंट: H-1B वीजा के लिए आपको अमेरिकी कंपनी से नौकरी की पेशकश और संबंधित सब्जेक्ट में बैचलर या हायर डिग्री की जरूरत होगी. H-1B वीजा आमतौर पर सिर्फ 3 साल के लिए ही होता है, लेकिन अगर आपको और ज्यादा समय की जरूरत पड़ी तो इसे और 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.

4. बाकी वीजा: P-1 वीजा में स्पोर्ट्स या एंटरटेनमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाने वाले लोग शामिल होते हैं. जबकि O-1 वीज़ा कला, विज्ञान या एथलेटिक्स में खास कौशल रखने वाले लोगों के लिए होता है. एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए J-1 एक्सचेंज विजिटर वीजा होता है. इसके अलावा, जीवनसाथी या आश्रित वीजा भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: भारत के खूबसूरत 'हाउसबोट' डेस्टिनेशन, जहां आपको मिलेगा यात्रा का अनोखा और यादगार अनुभव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
First Time Air Travel Tips: पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget