एक्सप्लोरर

वाराणसी: गंगा नदी में चलनी शुरू हुईं CNG से चलने वाली नाव, दूर होगी प्रदूषण की समस्या, उठा सकेंगे लुत्फ

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जुलाई महीने में गंगा पर सीएनजी से चलने वाली नावों को चलाने की इच्छा जाहिर की थी. 500 नौकाओं के टारगेट की तुलना में 583 नौकाओं को पहले ही CNG में तब्दील किया जा चुका है.

Varanasi Travel: वाराणसी में गंगा नदी के आसपास शोरगुल और एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए सरकार की पहल के तहत अब नौकाएं एनवायरनमेंट फ्रेंडली CNG पर चलने लगी हैं. सरकार के मुताबिक, अभी तक 583 बोट को सीएनजी से चलने वाली नौकाओं में तब्दील कर दिया गया है. इसका जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में चलने वाली ज्यादातर नावों को एनवायरनमेंट फ्रेंडली फ्यूल से बदलने की प्लानिंग है. इन नावों को CNG की सप्लाई नमो घाट पर गेल की तरफ से स्थापित देश के पहले फ्लोटिंग CNG स्टेशन से की जा रही है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जुलाई महीने में गंगा नदी पर सीएनजी से चलने वाली नावों को चलाने की इच्छा जाहिर की थी. 500 नौकाओं के टारगेट की तुलना में 583 नौकाओं को पहले ही CNG में तब्दील किया जा चुका है. सरकार अब 2 हजार नावों को सीएनजी से चलाने की जद्दोजहद में जुटी है. सीएनजी फ्यूल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी की पवित्र गंगा पर सीएनजी से चलने वाली नौकाओं को चलाने का टारगेट रखा गया है.

कम होगा प्रदूषण

हरदीप पुरी ने बताया कि डीजल इंजन के मुकाबले सीएनजी इंजन कम प्रदूषण फैलाते हैं. ये सल्फर डाइऑक्साइड जैसी नुकसानदायक गैसों का एमिशन भी नहीं करते हैं. इसके अलावा, CNG इंजन बहुत शांत होते हैं. इसके इस्तेमाल से जल के जीवन और घाटों के साथ जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों पर डीजल इंजनों के ज्यादा शोर के बुरे प्रभावों को काफी कम किया जा सकता है. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमारे लिए ये एक बहुत जरूरी कदम है. वाराणसी पूरे विश्व के सबसे पुराने शहरों में से एक है. यहां परंपरा और आधुनिकता का मिलन होता है. CNG इंजन से सिर्फ प्रदूषण की मात्रा में ही कमी नहीं आती है, बल्कि नौका चलाने वालों के लिए 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक बचाने में भी काफी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: रोजाना एनर्जी ड्रिंक, मीठी कॉफी और चाय पीने वाले पुरुषों के झड़ते हैं बाल- रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Neem Karoli Baba: सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
सिर्फ कैंची धाम नहीं, भारत में कहां-कहां नीब करौरी बाबा के मंदिर?
Kerala Tour Package: हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज
हाउसबोट में रात और 5 खूबसूरत शहर! IRCTC लाया केरल घूमने का धांसू पैकेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget