एक्सप्लोरर

Diwali 2021: दिवाली में इन तरीकों को अपनाकर कम करें प्रदूषण का स्तर, हवा नहीं बनेगी जहरीली

Diwali 2021 Special: दिवाली में ठंड की भी दस्तक होने लगती है. ऐसे में वातावरण में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आपके घर पर कोई अस्थमा का मरीज है तो उसे घर से बाहर न निकलने दें.

Tips to Avoid Pollution During Diwali 2021: दिवाली में अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में हर घर में दिवाली की तैयारियां चल रही है. दिवाली का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश पूजा की जाती है. इस साल दिवाली 4 नवंबर 2021 (Diwali 2021 Date) को मनाई जाएगी. इस दिन लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और घर पर दिवाली पार्टी (Diwali Party 2021) का भी आयोजन करते हैं. बहुत से लोग इस दिन पटाखे (Crackers During Diwali) भी जलाना पसंद करते हैं. लेकिन, पटाखों के कारण बहुत प्रदूषण (Air Pollution) होता हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप इस दिवाली पटाखे जलाने के साथ-साथ प्रदूषण का भी ध्यान रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-  

अस्थमा मरीज रखें इस बात का ध्यान
दिवाली में ठंड की भी दस्तक होने लगती है. ऐसे में वातावरण में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आपके घर पर कोई अस्थमा का मरीज है तो कोशिश करें उसे घर से बाहर न निकलने दें. सांस से जुड़ी परेशानी वाले मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. अगर जरूरत न हो तो घर से बाहर निकलना इग्नोर करें. अगर बाहर निकले भी तो सही तरह से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें.

सही समय पर ही पटाखे जलाएं
दिवाली के दिन कोशिश करें कि अपने पटाखे जलाने का समय सुनिश्चित कर लें. इसके साथ ही पूरी रात पटाखे न जलाएं. इसके साथ शाम से रात 9 बजे तक पटाखे जलाएं. इसके बाद बच्चे और बुजुर्ग रात मे सोने लगते हैं. पटाखों की आवाज से उन्हें परेशानी होने लगती है. ऐसे में अपनी खुशी के साथ दूसरों की परेशानी का ख्याल रखना भी हमारा फर्ज है.

ग्रीन पटाखे खरीदे
अगर आपको पटाखे जलाने का बहुत मन है तो आप मार्केट में मिलने वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग करें. इन पटाखों से ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी कम होता है. यह वातावरण को बेहद कम नुकसान पहुंचाते है.

ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं
50 डेसीबल से ज्यादा का शोर मनुष्य के लिए घातक होता है. ज्यादा शोर होने से कान के पर्दों को नुकसान पहुंचता है लेकिन दिवाली के दौरान जो पटाखे जलाते हैं वो 100 डेसीबल से ज्यादा के होते हैं. इतना ज्यादा शोर किसी भी इंसान के लिए काफी खतरनाक है. ऐसा करने से बचें. ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं.

ज्यादा आवाज वाले पटाखे न जलाएं
आपको बता दें कि 50 डेसीबल से ज्यादा शोर करने वाले पटाखे न जलाएं. यह कानों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. कोशिश करें कि कम आवाज करने वाले पटाखे जलाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मावा कचौड़ी, जाने इसे बनाने की रेसिपी

Health Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget