एक्सप्लोरर

Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम कौन हैं जो PM मोदी से मिलने के बाद हैं सुर्खियों में, यहां देखें पूरी प्रोफाइल

Acharya Pramod Krishnam: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अब श्री कल्कि धाम और उसके पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम चर्चा में है. जानें कौन है आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam, Kalki Dham: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब यूपी में बनने जा रहा श्री कल्कि धाम सुर्खियों में है. कल्कि भगवान विष्णु की 10वां अवतार माना जाता है, जो श्रीहरि का 'कल्कि अवतार' होना बाकी है. मान्यता है कि कल्कि अवतार के बाद कलियुग खत्म हो जाएगा.

कल्कि पुराण के अनुसार कल्कि अवतार संभल गांव में होगा, इसी के चलते यूपी के संभल में श्री कल्कि  धाम का शिलान्यास 19 फरवरी 2024 को किया जाएगा, इसको लेकर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को समारोह के लिए आमंत्रित किया है, इसके बाद से प्रमोद कृष्णम चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कौन है आचार्य प्रमोद कृष्णम

कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम का जन्म 4 जनवरी 1965 को उत्तर प्रदेश के संभल के गांव एंचोड़ा कम्बोह में हुआ. वह एक ब्राह्मण परिवार से तालुक रखते हैं. प्रमोद कृष्णम की गिनती यूपी में कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है. वह दो बार कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं.

2014 में संभल और दूसरी बार 2019 में लखनऊ से प्रत्याशी बने थे. कहा जाता है कि राम मंदिर निर्माण के सर्पोट में प्रमोद कृष्णम ही कांग्रेस में सबसे आगे रहे. खासकर यूपी से राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रमोद कृष्णम मुखर रहे. राजनीति से ज्यादा इनके कल्कि पीठ की चर्चा होती है जो इन्होंने अपने गांव में बनाई है.

क्यों सुर्खियों में हैं प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस नेता के साथ एक संत भी है उन्होंने अपने कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है, जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में है.

इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम राम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार की सराहना कर चुके हैं, वहीं कांग्रेस को आया प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर भी उन्होंने पार्टी की आलोचना की थी. कई बार अपने बेबाक बयानों के चलते प्रमोद कृष्णम  ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है.

Karnavedha Sanskar Muhurat 2024: कर्णवेध संस्कार साल 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tula Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget