एक्सप्लोरर

Vastu Tips: चकला-बेलन को किचन में रखने के भी हैं नियम, ध्यान न देने पर हो सकते हैं वास्तु दोष और पैसों की तंगी

Vastu Tips For Chakla Belan: घर में किचन एक महत्वपूर्ण स्थान होता है. वास्तु के अनुसार किचन की दिशा, उसमें रखा सामान और उनके उपयोग का तरीका अगर सही न हो तो घर में वास्तु दोष लगने लगते हैं.

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर का हर एक स्थान और उसकी दिशा महत्वपूर्ण होती है. घर में किचन एक महत्वपूर्ण स्थान होता है. वास्तु के अनुसार किचन की दिशा (Kitchen Direction According Vastu) उसमें रखा सामान और उनके उपयोग का तरीका अगर सही न हो तो घर में वास्तु दोष लगने लगते हैं. धन की हानि होने लगती है. घर की किचन में चकला-बेलन एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके बिना रसोई में रोटी बनाना संभव ही नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में चकला-बेलन खरीदने (Chakla Belan Buying Vastu Tips) से लेकर इसे इस्तेमाल करने और बाद में उसे रखने के तरीके के बारे में बताया गया है. कहते हैं कि अगर इन नियमों का सही से पालन न किया जाए तो परिवार को आर्थिक हानि और घर में वास्तु दोष जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आइए डालते हैं एक नजर चकला बेलन से जुड़े इन नियमों पर...

चकला-बेलन से जुड़े नियम (Vastu Tips For Chakla Belan)

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार चकला-बेलन खरीदने का एक दिन होता है. अगर इस दिन के हिसाब से ही चकला-बेलन खरीदा जाए तो घर-परिवार के लिए शुभ होता है. ज्योतिषियों के अनुसार चकला-बेलन खरीदने के लिए बुधवार का दिन सही माना जाता है. अगर बहुत ही जरूरी हो तो फिर किसी भी दिन खरीद सकते हैं. लेकिन मंगलवार और शनिवार के दिन चकला-बेलन खरीदने की गलती न करें.

2. कहते हैं कि चकला-बेलन को रोटी बनाने के बाद हर बार साफ करके रखना चाहिए. कई बार लोग चकला-बेलन को ऐसे ही छोड़ देते हैं. साफ न रखने से घर में नकारात्मकता आती है. साथ ही, पैसों की तंगी आती है और सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. 

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को धोकर साफ जगह पर रखना चाहिए. इतना ही नहीं, इसे उल्टा रखने की गलती न करें. साथ ही ध्यान रखें कि अनाज, आटे के डिब्बे आदि पर इसे न रखें. कहते हैं ऐसा करने से घर में गरीबी आती है. 

4. वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ चकला या बेलन इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए. 

5. कहते हैं कि रोटी बेलते समय चकला-बेलन आवाज न करे. ऐसे चकला-बेलन को भी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. कहते हैं कि अगर इस तरह का चकला और बेलन इस्तेमाल किया जाता है तो इससे घर में झगड़े बढ़ते हैं.

Vastu Tips: जीवन के दुख-क्लेश करने हैं दूर तो किचन में भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें

Vastu Tips: पिरामिड से दूर होते हैं घर के वास्तु दोष और मिलते हैं कई लाभ, जानें इसे रखने के नियम और सही दिशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget