एक्सप्लोरर

Saturday Upay: शनिवार के दिन शॉपिंग लिस्ट में शामिल न करें ये 5 चीजें, वरना शनिदेव हो सकते हैं नाराज

Shanivar Upay: शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है. कहते हैं व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं. शनिवार के दिन कुछ बातों का ध्यान रखकर शनि देव की कृपा पा जा सकते हैं.

Shanivar Upay: शनि देव को न्याय के देवता के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं. शनि देव अगर किसी पर अपनी कृपा बरसाते हैं तो उसे राजा बना देते हैं लेकिन अगर किसी से क्रोधित होते हैं तो राजा से रंक बना देते हैं. सूर्यदेव पुत्र (Surya Dev Putra) शनि देव न्याय और दंड के देवता है. भगवान शिव ने शनि देव की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें देवताओं के दंडाधिकारी का पद दिया था. शनि देव की इसी शक्ति के कारण मनुष्य उनसे भयभीत रहते हैं. कहते हैं शनि देव (Shani Dev Puja 2021) को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन विधि-विधान से पूजा आदि करना चाहिए.  

धार्मिक मान्यता है कि शनि देव बहुत जल्दी कुपित हो जाते हैं, ऐसे में उनकी कृपा बनाए रखने के लिए शनिवार के दिन पूजा आदि तो करनी ही चाहिए. साथ में कुछ बातों का ध्यान रखकर भी शनि देव को नाराज और रुष्ठ होने से बताया जा सकता है. कहते हैं कि शनिवार के दिन कुछ चीजों का खरीदने से परहेज करना चाहिए. आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों को खरीदने से बचें. 

शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें (Do Not Buy These Things On Saturday)

लोहे का सामान

मान्यता है कि लोहे की धातु का संबंध शनिदेव से है. इसलिए लोहा या लोहे से बने समान को शनिवार के दिन खरीदना या बेचना शुभ नहीं माना जाता. कहते हैं कि शनिवार के दिन लोहा घर लाने से शनि देव नाराज हो सकते हैं. साथ ही आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है. 

सरसों का तेल

शनिवार के दिन सरसों का तेल शनि देव और पीपल के पेड़ पर चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. और अपनी कुदृष्टि से मुक्ति प्रदान करते हैं. लेकिन वहीं, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन पहले से खरीदे हुए तेल को ही चढ़ाना चाहिए. 

नमक

शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन नमक खरीदना रोगकारी माना गया है. इसलिए शनिवार के अलवा आप अन्य किसी भी दिन नमक खरीद सकते हैं. लेकिन शनिवार के दिन इससे परहेज करना चाहिए. 

जलने वाले पदार्थ

मान्यता है कि गैस, माचिस, कैरोसीन, पेट्रोल आदि जलने वाले पदार्थों को भी शनिवार के दिन खरीदनें से बचना चाहिए. कहते हैं ऐसा करना घर में कलेश का कारण बन सकता है. 

काले रंग का समान

शनि देव को काला रंग अत्यंत प्रिय है. शनिवार के दिन शनि देव को काले रंग के वस्त्र चढ़ाए जाते हैं. लेकिन शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े और अन्य सामान खरीदने से खुद को बचाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि देव के कोप का भागी होना पड़ सकता है. 

Shaniwar Upaye: शनिवार के दिन ये उपाय करने से शनिदेव होगें हैं प्रसन्न, चमका उठेगा आपका भाग्य

Shanivar Upaye: आज शनिवार के दिन ये 5 काम करने से मिलता है शनिदेव का आशीर्वाद, बदल जाएगा जीवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget