एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनिवार के दिन हो जाएं इन 5 चीजों के दर्शन, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं शनि देव

Shani Dev: शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन कुछ चीजों का दिखना शुभ माना गया है. यदि शनिवार के दिन इन चीजों के दर्शन हो जाएं तो समझ लीजिए कि शनिदेव की कृपा आप पर बरसने वाली है.

Shani Dev, Shaniwar Upay: भगवान शनि को न्याय प्रधान देव कहा जाता है. इसलिए उनसे सभी भय रखते हैं. ज्योतिष में शनि देव को दंडाधिकारी माना गया है. माना जाता है कि शनि देव लोगों को कर्म के हिसाब से फल और दंड भी देते हैं. इसलिए व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि शनि देव नाराज हो गए तो राजा को भी रंक बनते देर नहीं लगती.

पंडित सुरेश श्रीमाली बताते हैं कि, ज्योतिष में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं या नहीं. ज्योतिष शास्त्र अनुसार, यदि शनिवार के दिन आपको इनमें से कोई भी एक चीज भी दिखाई देती है तो समझ लीजिए कि शनि देव आपके ऊपर मेहरबान हैं और जल्द ही आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है. जानते हैं वो 5 संकेत कौन से हैं-

  1. सुबह-सुबह भिखारी के दर्शन: माना जाता है कि यदि शनिवार के दिन सुबह-सुबह ही आपको किसी भिखारी दिखाई देता है और वह आपसे कुछ मांग रहा है, तो इसे शुभ संकेत माना गया है. इसका मतलब यह है कि शनि देव आपके ऊपर प्रसन्न हैं इसलिए आपको यथाशक्ति के अनुसार भिखारी की उचित मदद करनी चाहिए.
  2. सफाईकर्मी का दिखना: शनिवार के दिन यही कोई सफाईकर्मी आपको दिखाई देता है, खासकर झाड़ू लगाते हुए यदि कोई दिखाई देता है तो यह भी शुभ माना जाता है. इसके अलावा आपके घर पर भी कोई सफाईकर्मी है तो उसे शनिवार के दिन कुछ न कुछ दान अवश्य करें. इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है.
  3. काला कुत्ता: शनिवार के दिन यदि कोई काला कुत्ता शनि मंदिर के सामने दिखाई देता है तो यह भी आपके लिए एक शुभ संकेत है. इस दिन उस काले कुत्ते को रोटी अवश्य खिलाएं, इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होगी.
  4. काला कौवा: शनिवार के दिन यदि कोई काला कौवा आपके घर के आंगन में आकर पानी पीता है या फिर आपके द्वारा रखे गए घर के सामने पानी पीता है तो यह बेहद शुभ संकेत माना गया है. माना जाता है कि इसे देखने वाले व्यक्ति के ऊपर शनि देव प्रसन्न हैं, लेकिन यदि शनिवार के दिन कौवा आपके सिर पर चोंच मारता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इसका यह संकेत है कि शनि देव आपसे नाराज हैं.
  5. काली गाय: शनिवार के दिन यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे हैं और आपको रास्ते में काली गाय के दर्शन हो जाए तो वह कार्य आपका अवश्य पूर्ण होगा. इसलिए कहा जाता है कि शनिवार के दिन काली गाय की पूजा अवश्य करें. साथ ही हो सके तो इस दिन काली गाय का दान करें इससे आपके जीवन से समस्त कष्ट दूर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें ये काम, शनि देव के साथ हनुमान जी की भी होगी कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget