एक्सप्लोरर

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें ये काम, शनि देव के साथ हनुमान जी की भी होगी कृपा

Saturday Rules: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन कुछ खास कार्य करने से शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैंइस दिन क्या काम करने चाहिए.

Shanidev Puja: शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है. इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय किए जाते हैं. शनि देव जिन पर प्रसन्न होते हैं उनके किसी भी काम में कभी भी बाधा नहीं आती है. शनिवार के दिन शनि की पूजा ही नहीं बल्कि हनुमान जी की पूजा करना भी बहुचत शुभ माना जाता है. शनिवार के दिन कुछ खास कार्य करने से शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है. इन कार्यों से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. आइए जानते हैं शनिवार के दिन क्या काम करने चाहिए.

शनिवार के दिन करें ये काम

  • शनिवार के दिन सुबह स्नान के बाद मंदिर में जाकर तांबे के बर्तन में जल और सिंदूर मिलाकर भगवान हनुमान को अर्पित करें.  इसके बाद उन्हें गुड़, चना और केला अर्पित करें. हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'श्री हनुमंते नमः' मंत्र का जाप करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से भगवान हनुमान और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है.
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर उन्हें आक का फूल चढ़ाएं. शनि देव को आक का फूल बहुत ही प्रिय है. मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन शनि देव को यह फूल अर्पित करने पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है. ये फूल चढ़ाने से शनि देव की कृपा होती है और  सारे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं. शनिवार के दिन शनि देव को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करना अच्छा माना जाता है.
  • शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर सुंदरकांड का पाठ करने से भगवान हनुमान और शनि देव दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसा करने से हर समस्या का निवारण होता है.
  • अगर आपका कोई काम काफी लम्बे समय से अटका हुआ है तो हर शनिवार की शाम को हनुमान जी के मंदिर जाकर चमेली के तेल व सिंदुर से बजरंगबली का अभिषेक करें. जल्द ही आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे.
  • शनि देव की पूजा पास के किसी मंदिर में जाकर करना उचित होता है. इनकी पूजा करते समय इनके सामने दीपक नहीं जलाना चाहिए. इसके बजाए किसी पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 

ये भी पढ़ें

फेंगशुई ऊंट कराता है आर्थिक लाभ, सफलता पाने के लिए जानें रखने के नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 13 July 2026: मीन राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा भावनात्मक जुड़ाव, रिश्तों में लौटेगी नई मिठास और भरोसा
मीन राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा भावनात्मक जुड़ाव, रिश्तों में लौटेगी नई मिठास और भरोसा
Rashifal, 13 July 2026: मेष से मीन तक 13 जुलाई का राशिफल, मिथुन, कन्या और धनु सहित इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, जानें सोमवार का दैनिक राशिफल
Rashifal, 13 July 2026: मेष से मीन तक 13 जुलाई का राशिफल, मिथुन, कन्या और धनु सहित इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, जानें सोमवार का दैनिक राशिफल
Tarot Rashifal 13 July 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें टैरो राशिफल
Tarot Rashifal 13 July 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें टैरो राशिफल
Kal Ka Rashifal 13 July 2026: कल आर्द्रा नक्षत्र का महासंयोग, इन राशियों पर मंडराएगा खतरा; मकर और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य
कल आर्द्रा नक्षत्र के साथ 'ध्रुव योग' का महासंयोग, इन राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा, मकर और तुला राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget