एक्सप्लोरर

Ramayan : दशरथ को वचन के कारण पुत्र ही नहीं, पुत्री का त्याग भी सहना पड़ा

दशरथ और कौशल्या की पुत्री शांता होनहार और हर क्षेत्र में निपुण थीं. उन्हें युद्ध, विज्ञान, साहित्य और पाक कला सब कुछ का पूरा ज्ञान था, वह प्राय: अपने युद्ध कौशल से पिता दशरथ को चकित कर देती थीं.

Ramayan : श्रीराम के तीन भाई के अलावा दो बहन शांता और किकबा भी थी. लेकिन पिता राजा दशरथ के वचन देने की आदत के चलते चारों भाइयों को कभी बड़ी बहन शांता का सानिध्य नहीं मिल सका. बहन शांता भाइयों के जन्म के पहले ही पिता की ओर से पत्नी कौशल्या की बहन यानी मौसी को दान कर दी गई थीं, जहां उनका विवाह ऋषि श्रृंग से कर दिया जाता है, जिनके यज्ञ पूजन के बाद दशरथ की तीनों रानियों को पुत्र की प्राप्ति होती है.

दशरथ और कौशल्या की पुत्री शांता होनहार और हर क्षेत्र में निपुण थीं. उन्हें युद्ध, विज्ञान, साहित्य और पाक कला सब कुछ का पूरा ज्ञान था, वह प्राय: अपने युद्ध कौशल से पिता दशरथ को चकित कर देती थीं. इस दौरान एक दिन रानी कौशल्या की बहन वर्षिणी पति अंग देश के राजा रोमपद के साथ अयोध्या आती हैं, दोनों की कोई संतान नहीं थी. यहां बातचीत के दौरान मौसी वर्षिणी का ध्यान राजकुमारी शांता पर पड़ता है. वो उन्हें बेहद शालीन और निपुण अंदाज में दिखती हैं. इससे प्रभावित हो वर्षिणी कहने लगीं कि उन्हें भी शांता के समान सुशील संतान मिले, यह बात सुनकर राजा दशरथ उन्हें शांता गोद देने का वचन दे बैठते हैं. अब रघुकुल की रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई के संकल्प के चलते दशरथ और कौशल्या को बेटी शांता को अंग देश के राजा रोमपद-रानी वर्षिणी को दान देना पड़ता हैं. 

राज्य को बचाने वाले ऋषि से होता है शांता का विवाह
अंगदेश की राजकुमारी बनने के बाद शांता एक दिन पिता रोमपद से विमर्श कर रही होती हैं. तभी उनके दर पर एक ब्राह्मण याचक याचना लेकर आया. लेकिन रोमपद इतने व्यस्त थे कि उन्होंने याचना सुनी ही नहीं. ब्राह्मण बिना कुछ लिए खाली हाथ लौट गया. देवराज इंद्र इससे काफी व्यथित हुए और वरुण देव को अंगदेश में बारिश ना करने का हुक्म सुना दिया. इससे अंगदेश में सूखा पड़ गया और हाहाकार मच गया. निजात के लिए रोमपद ऋषि शृंग के पास जाते हैं. वे उनसे वर्षा की समस्या कहते हैं तो ऋषि श्रृंग यज्ञ की सलाह देते हैं. ऋषि श्रृंग के कहेनुसार यज्ञ होता है, जिसके पूरे होने पर अंग देश में वर्षा होने लगती है. ऐसे में ऋषि श्रृंग से प्रसन्न होकर रोमपद अपनी दान मिली पुत्री शांता का विवाह ऋषि से कर देते हैं. 

रामजन्म के लिए भी श्रृंग ने किया था यज्ञ
बेटी शांता के बाद दशरथ की कोई संतान नहीं थी. ऐेसे में वो वंश के लिए चिंतित थे. वह यह समस्या ऋषि श्रृंग को बताते हैं, जो पुत्र कामाक्षी यज्ञ कराने को कहते हैं. ऋषि श्रृंग के आश्रम में दशरथ के लिए पुत्र कामाक्षी यज्ञ होता है. इसके प्रसाद के रूप में खीर रानी कौशल्या को दी जाती हैं, जिसे वे छोटी रानी कैकयी से बांटती हैं. इसके बाद दोनों रानियां अपने हिस्से में से एक-एक हिस्सा छोटी रानी सुमित्रा को देती हैं, इस कारण ही सुमित्रा को दो पुत्र लक्ष्मण और शत्रुघ्न होते हैं. रानी कौशल्या को जेष्ठ पुत्र राम कैकयी को भरत उत्पन्न होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संधि पूजा में 108 कमल क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसका धार्मिक रहस्य
संधि पूजा में 108 कमल का रहस्य: न 107, न 109... ठीक 108 फूल ही क्यों चढ़ाए जाते हैं?
Shardiya Navratri 2026: कब खुलेगा मां का पट? जानें महाष्टमी, महानवमी हवन और पारण का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026 माँ का पट खोलने का मुहूर्त तथा महाष्टमी तथा नवमी का हवन एवं नवरात्रि का पारण हवन कब करे
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget