एक्सप्लोरर

Ramadan 2024: जाने-अनजाने में किए इन कामों से टूट सकता है रोजा, जानें किन कामों से रोजा होता है मकरूह

Ramadan 2024: इस्लाम में कहा गया है कि, माह-ए-रमजान केवल दिनभर भूखे रहना ही रोजा नहीं होता है. बल्कि रोजा नाक, कान और आंख का भी होता है. इसलिए रोजा के दौरान नियमों का पालन करना जरूरी है.

Ramadan 2024: इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और सबसे पवित्र महीना रमजान चल रहा है. यह महीना मुसलमानों के लिए नेकी और इबादत का महीना होता है, जोकि बहुत अहमितय रखता है. इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों का मानना है कि, माह-ए-रमजान में जन्नत के सभी दरवाजे खोल दिए जाते हैं. इसलिए इस महीने की गई हर दुआ भी पूरी होती है.

रमजान के महीने में दुनियाभर के सभी मुसलमान रोजा रखते हैं. क्योंकि रोजा मुसलमानों के लिए फर्ज है. रमजान के महीने जो बंदे रोजा नहीं रखते इस्लाम में उन्हें गुनाह-ए-कबीरा यानी ऐसा पाप माना जाता है जिसकी कोई माफी नहीं है. अल्लाह ने अपनो बंदों से फरमाया है- रोजा सिर्फ मेरे लिए है और रोजे का इनाम मैं खुद अपने बंदों को दूंगा.

कौन रख सकते हैं रोजा

इस्लाम धर्म के अनुसार जिनकी उम्र 7 साल या उससे अधिक है वो सभी रमजान के महीने में रोजा रख सकते हैं. लेकिन 7 साल के छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्ति या सफल करने वालों को रोजा न रखने की छूट दी गई है. इन स्थितियों में रोजा न रखने वालों को अल्लाह माफ कर देते हैं.

रोजा से जुड़े जरूरी नियम

रोजा से जुड़े नियमों को लेकर ज्यादातर रोजेदारों के मन में सवाल रहता है कि आखिर जाने-अनजाने में किए इन गलतियों से रोजा टूट सकता है और किनसे नहीं. आइये जानते हैं किन गलतियों से टूट सकता है रोजा-

इन कामों से रोजा होता है मकरूह

  • इस्लाम में कहा गया है कि रोजा केवल भूखा-प्यासा रहना ही नहीं होता है. इसलिए रोजा रखने के दौरान इंसान को ऐसे हर कामों से दूरी बना लेनी चाहिए जो इस्लाम में वर्जित माने जाते हैं.
  • रोजेदारों को रोजा के दौरान खाने-पीने की चीजों से दूरी बनाने के साथ ही गलत बातें कहने और सुनने से भी बचना चाहिए. इस समय ऐसा कोई काम न करें जिससे किसी का अहित हो और ऐसी कोई बात न कहें जिससे किसी का दिल टूटे.
  • कई लोगों को लगता है रोजा के दौरान अगर वो अपने मुंह में गलती से कुछ खाने-पीने की चीजें डाल लें तो उनका रोजा टूट जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं है. रोजा के दौरान अलग भूल से कुछ खा-पी लेते हैं तो इससे रोजा नहीं टूटता है.
  • अधिक गर्मी से बचने के लिए अगर कोई सिर पर पानी डाले को भी रोजा टूटता नहीं होता है. बल्कि रोजा के दौरान आप नहा भी सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें गलती से भी पानी गले से नीचे न जाए.

इन गलतियों से टूट सकता है रोजा

  • रोजा रखने के दौरान नाक, कान या आंखों में डाली जाने वाली दवाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए. क्योंकि आंख, कान और नाक का संबंध गले से होता है. जब आप दवाई डालेंगे तो ये गले में पहुंचेगी और इससे आपका रोजा टूट सकता है.
  • रोजा के दौरान अगर रोजेदार गले में नमी लाने के लिए जानबूझ कर थूक निगलता है तो इससे भी रोजा टूट जाता है. लेकिन मुंह के अंदर का थूक गले में ऐसे ही जाए तो इससे रोजा नहीं टूटता है.
  • रोजा के दौरान शारीरिक संबंध बनाने, ध्रूमपान करने, पान चबाने और तंबाकू आदि खाने से भी रोजा टूट जाता है.

रोजा टूटना और मकरूह होने में अंतर

रोजा का टूटना और मकरूह होने में खास अंतर होता है. रोजा का मकरूह होना वह होता है, जिससे रोजा तो माना जाता है कि लेकिन उससे रोजे का पुण्य फल नहीं मिलता है. जैसे रोजा रखने के दौरान गीले कपड़े पहनने, दांत निकलवाने, जानबूझकर मुंह में थूक निकलना, इफ्तार में जल्दी करने आदि जैसे कामों से रोजा टूटता नहीं है, लेकिन रोजा मकरूह हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Ramadan 2024 Day 9: रमजान का 9वां रोजा 20 मार्च को, जानिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान, दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान: दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
Pandharpur Wari 2026: पंढरपुर वारी क्या है ? जुलाई में कब है ये, देखें इसका धार्मिक महत्व और इतिहास
पंढरपुर वारी क्या है ? जुलाई में कब है ये, देखें इसका धार्मिक महत्व और इतिहास

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget