एक्सप्लोरर

Ram Mandir: गर्भगृह से आई रामलला की पहली झलक, जानें विशेषताएं

Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इससे पहले रामलला की पहली झलक सामने आई है.

Ram Mandir: 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह से पहले रामलला की पहली तस्वीर सामने आई है. भगवान राम की नई प्रतिमा 18 जनवरी को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई. अब इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई 51 इंच की रामलला की मूर्ति पर आंखों पर पट्‌टी बंधी है. जो प्राण प्रतिष्ठा के दिन खुलेगी. आइए जानते हैं कैसे की रामलला की नई मूर्ति.

रामलला की नई मूर्ति की विशेषता

  • रामलला की नई मूर्ति काले पत्थर से बनी है, जिसकी शैली दक्षिण भारतीय है.
  • मूर्ति में रामलला की मनोहर मुस्कान दिखाई पड़ रही है. कहा जा रहा है कि पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्र मुग्ध कर देती है.
  • ये श्याम वर्ण की खड़ी मूर्ति है, बाल स्वरूप रामलला के हाथों में धनुष है, जिसकी लंबाई 51 इंच है. ये अचल मूर्ति होगी.
  • आस्था और आध्यात्म की झलक इस मूर्ति से झलकती है. जो पहली ही नजर में राम भक्तों को आकर्षित करती है.  
  • भगवान को कमल पर खड़े पांच साल के बच्चे के रूप में चित्रित किया है.


Ram Mandir: गर्भगृह से आई रामलला की पहली झलक, जानें विशेषताएं

क्यों है रामलला की मूर्ति पर परदा

प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान की मूर्तियों में चेहरे पर परदा रखने की प्राचीन धार्मिक परंपरा है और धर्म के विद्वान इसके कई कारण बताते हैं. धार्मिक मान्यता है कि भगवान और भक्त का संवाद आंखों से होता है. ऐसे में एक मान्यता है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले अगर भक्ति-भाव से भरा हुआ कोई भक्त भगवान की आंख में देर तक देख ले तो वह प्रेम के वशीभूत होकर भक्त के साथ चले जाते हैं.

रामलला को इसलिए दिखाया जाएगा आइना

शास्त्रों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के समय मूर्ति में भगवान शक्ति स्वरूप प्रकाश पुंज के रूप में प्रवेश करते हैं. इस शक्ति का तेज बहुत होता है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब भगवान के नेत्र खोले जाते हैं तो उनकी आंखों से असीम शक्ति वाला यह तेज बाहर निकलता है. यही कारण है कि सबसे पहले भगवान को दर्पण दिखाया जाता है.

Ram Aayenge: ठुमुकु ठुमुकु प्रभु चलहिं पराई...जानिए रामलला की बाल लीलाएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो टिकट का नो 'झामेला', दुर्गा पूजा में QR स्कैन कर 'छोले जाबे'!
Kolkata Metro QR Ticket: दुर्गा पूजा में टिकट की लाइन से बचें, ऐसे करें बुकिंग
Durga Visarjan Kab Hai: रवि योग के महासंयोग में विदा होंगी मां दुर्गा, नोट कर लें विसर्जन का सटीक समय
Durga Visarjan 2026: 20 या 21 अक्टूबर, कब है दुर्गा विसर्जन? जानें श्रवण नक्षत्र और 2 घंटे 16 मिनट का शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर सरस्वती आवाहन आज, जानें पूजा का समय और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 16 October 2026: कात्यायनी पूजा और सरस्वती आवाहन आज, जानें किस अनुष्ठान का क्या समय है
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget