एक्सप्लोरर

Padmini Ekadashi 2020: 26 सितंबर से शुरू होगी एकादशी की तिथि जानें पूजा और पारण का समय

Padmini Ekadashi 2020: अधिक मास यानि पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली एकादशी का विशेष महत्व माना गया है. 27 सितंबर 2020 को पद्मिनी एकादशी व्रत है. लेकिन एकादशी तिथि का आरंभ 26 सितंबर 2020 को हो रहा है.

Padmini Ekadashi 2020: पंचांग के अनुसार अधिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 26 सितंबर 2020 से हो रहा है. मान्यता है कि एकादशी व्रत की पूजा एकादशी की तिथि आरंभ होने से ही शुरू हो जाती है.

एकादशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. अधिक मास चल रहे हैं. अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है. अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहते है. पुरुषोत्तम भगवान विष्णु का ही एक नाम है. अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि एकादशी का व्रत भी भगवान विष्णु को ही समर्पित है.

एकादशी तिथि कब आरंभ हो रही है पंचांग के अनुसार 26 सितंबर 2020 को दशमी की तिथि है. इस दिन दशमी की तिथि का समापन शाम 6 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है. इसके बाद ही एकादशी तिथि लग जाएगी. मान्यता कि जिस दिन से एकादशी तिथि का आरंभ होता है उसी दिन से इस व्रत की पूजा आरंभ हो जाती है.

पद्मिनी एकादशी कब है अधिक मास में शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहा जाता है. पद्मिनी एकादशी का व्रत का संकल्प 27 सितंबर को लिया जाएगा. यानि इस व्रत का आरंभ 27 सितंबर से ही माना जाएगा, लेकिन व्रत के दौरान जो अनुशासन बताए गए हैं उनका पालन एकादशी तिथि के आरंभ से ही शुरू हो जाएंगे.

पद्मिनी एकादशी व्रत की पूजा विधि पद्मिनी एकादशी व्रत का आरंभ 27 सितंबर 2020 से होगा. इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा स्थल पर बैठकर व्रत का संकल्प लें और पूजा आरंभ करें. एकादशी व्रत में विष्णु पुराण को पढ़ना और सुनना चाहिए. इस व्रत में रात्रि के समय भी भगवान विष्णु की पूजा का नियम है. इसलिए रात्रि में भजन और कीर्तन करना चाहिए. इस व्रत में हर प्रहर में भगवान की पूजा की जाती है. एकादशी व्रत का समापन यानि पारण भी नियम पूर्वक करना चाहिए तभी इस व्रत का पूर्ण लाभ और पुण्य प्राप्त होता है.

पद्मिनी एकादशी मुहूर्त एकादशी तिथि प्रारम्भ: 26 सितम्बर को शाम 06 बजकर 59 मिनट एकादशी तिथि समाप्त: 27 सितम्बर को शाम 07 बजकर 46 मिनट पद्मिनी एकादशी पारणा मुहूर्त: 28 सितंबर 2020 को प्रात: 06 बजकर 12 मिनट 41 सेकेंड से प्रात: 08 बजकर 36 मिनट 09 सेकेंड तक.

Padmini Ekadashi 2020: पद्मिनी एकादशी व्रत से योग्य संतान की प्राप्ति की कामना होती है पूर्ण, जानें कब है एकादशी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Temple Rules: मंदिर में घंटी कब बजानी चाहिए? दर्शन से पहले या बाद में, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget