एक्सप्लोरर

New Year 2025 Resolution: नए साल पर लें प्रण, सफलता के लिए करें इन चीजों का त्याग

New Year 2025 Resolution: नए साल पर लोग अच्छी आदतों को अपनाने का, अपनों को समय देने का, सेहत आदि का संकल्प लेते हैं. लेकिन हम आपको बताएंगे कि नए साल को आपको किन चीजों का त्याग करने का वचन लेना चाहिए.

New Year 2025 Resolution: नए साल 2025 का काउंटडाउन अब खत्म हो चुका है और नववर्ष का शुभारंभ हो चुका है. विश्वभर में साल 2025 का जश्न मनाकर स्वागत किया. हमारी आशा और कामना है कि आपके और आपके परिवार के लिए भी नया साल 2025 शुभ, आनंदमय और स्वस्थ हो.

नए साल पर कैलेंडर तो बदल जाता है. लेकिन यह ऐसा समय भी होता है जब आपको घर के कैलेंडर के साथ ही अपने आपमें भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है. इसलिए नए साल पर लोग संकल्प लेते हैं और खुद से वादे करते हैं.

नए साल को बेहतर बनाने के लिए और बीते साल जिन चीजों के कारण आप परेशान रहें उन्हें दूर करने के लिए नए साल पर प्रण लेना जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनका त्याग करना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि ये चीजें आपको कभी सफल नहीं होने देंगी. इसलिए आज नए साल के मौके पर इन चीजों का त्याग करने का संकल्प जरूर लें.

नए साल पर करें इन चीजों का त्याग 

  • बुरी आदतों का त्याग: हर व्यक्ति में कोई न कोई बुरी आदत जरूर होती है. बुरी आदतों से कभी किसी का भला नहीं होता. दूसरों की बुराई या चुगली करना, अपनी बातों से किसी के मन को ठेस पहुंचना, अन्न की बर्बादी, झूठ बोलना, बड़ों का अनादर करना, बुरी लत (शराब, जुआ) आदि जैसी इन्हीं बुरी आदतों की वजह से व्यक्ति अपने रिश्ते, परिवार और दोस्तों से दूर चला जाता है. इसलिए नए साल पर यह इन चीजों का त्याग करने का संकल्प लें.
  • आलस्य का त्याग: आलस का आप जितना जल्दी त्याग कर देंगे सफलता की ओर तेजी से बढ़ने लगेंगे. आलस्य ही सफलता और लक्ष्य के बीच की बाधा है. असफलता का सबसे बड़ा कारण है मनुष्य का आलस्य. आलस्य की वजह से लोग आज का काम कल पर और कल का काम परसों के भरोसे छोड़ देते हैं. इसलिए नए साल पर आलस्य को त्यागने का संकल्प लें.
  • अहंकार का त्याग: अहंकार व्यक्ति को गर्त में ले जाता है. अगर आप अहंकारी हैं तो सफल और धनी होने का कोई लाभ नहीं. इसलिए अहंकार को शांत करें. अहं के त्याग से व्यक्ति को समाज में सम्मान मिलता है, विनम्र भावना पैदा होती है और व्यक्ति मन से निर्मल हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Calendar 2025: 1 जनवरी नहीं इस दिन मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: मंत्रोच्चार से गूंजा श्री जगन्नाथ मंदिर, रथों पर सवार होने के लिए तैयार महाप्रभु; देखें लाइव अपडेट
Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: मंत्रोच्चार से गूंजा श्री जगन्नाथ मंदिर, रथों पर सवार होने के लिए तैयार महाप्रभु; देखें लाइव अपडेट
Aaj Ka Panchang 16 July 2026: आज जगन्नाथ रथ यात्रा और कर्क संक्रांति का संयोग, स्नान, पूजा का मुहूर्त और पूरा पंचांग देखें
आज जगन्नाथ रथ यात्रा और कर्क संक्रांति का संयोग, स्नान, पूजा का मुहूर्त और पूरा पंचांग देखें
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान, दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान: दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
Nandi Mystery: मंदिर के बाहर ही क्यों बैठते हैं नंदी महाराज? जानिए क्या है बड़ा रहस्य
Nandi Mystery: मंदिर के बाहर ही क्यों बैठते हैं नंदी महाराज? जानिए क्या है बड़ा रहस्य

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget