एक्सप्लोरर

Margashirsha Amavasya 2024: अमावस्या की काली रात क्यों रहस्यमयी, क्या सच में बढ़ जाता है बुरी शक्तियों का प्रभाव

Margashirsha Amavasya 2024: अमावस्या की रात निशाचरी यानी काली रात कहालाती है. साथ ही इसे रहस्यमी और खतरनाक भी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि अमावस की रात नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं.

Margashirsha Amavasya 2024: रविवार 01 दिसंबर यानी आज मार्गशीर्ष अमावस्या है. इसे अगहन अमावस्या (Aghan Amavasya) भी कहा जाता है. इस बार अमावस्या के दिन से ही साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर (December 2024) की शुरुआत भी हुई है.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि पंचांग (Panchang) के अनुसार अमावस्या तिथि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पड़ती है. पूजा-पाठ, स्नान-दान और पितरों के तर्पण (Tarpan) आदि के लिए इस दिन का बड़ा ही धार्मिक महत्व है.

दूसरी ओर यह भी माना जाता है कि अमावस्या तिथि की रात नकारात्मक शक्तियां (Negative Power) सक्रिय हो जाती हैं और इनका प्रभाव बढ़ जाता है. इसी काली रात में जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, साधना-सिद्धि प्राप्त करने जैसे काम होते हैं. इसलिए कई लोग अमावस की रात डरते भी हैं. हिंदू धर्म में अमावस्या की रात को निशाचरी यानी काली रात कहा जाता है. शास्त्रों में भी इस दिन कुछ कार्य वर्जित माए गए हैं.

अमावस्या की काली रात का रहस्य

दरअसल अमावस्या की रात पूरे महीने की सबसे काली रात होती है. इसका कारण यह है कि इस दिन चंद्रमा (Moon) नजर नहीं आता है. जबकि ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. ऐसे में जब चंद्रमा नजर नहीं आता तब लोग अति भावुक होते हैं और मानव शरीर में हलचलता बढ़ती है. जो लोग कमजोर दिल के होते हैं और नकारात्मक विचारों से अधिक प्रभावित होते हैं वह इस रात नकारात्मक शक्तियों की चपेट में बहुत जल्दी आ सकते हैं.

अमावस्या पर न करें ये काम

  • ऐसी मान्यता है कि अमावस्य की रात ही श्मशान में तांत्रिक साधना करते हैं और बुरी शक्तियों को जागृत करते हैं. इसलिए अमावस्या की रात घर के बाहर न निकलें. खासकर कब्रिस्तान, श्मशान या ऐसी जगहों पर बिल्कुल न जाएं तो सुनसान हो.
  • इस दिन बाल कटवाने और काले रंग के वस्त्र पहनने से भी बचना चाहिए.
  • अगर आपको बुरे विचार आते हैं तो अमावस्या पर पूजा-पाठ जरूर करें और घर को अंधेरा न रखें. साथ ही घर के द्वार पर एक दीप भी जलाएं. ईश्वर की अराधना से मानसिक शांति मिलती है.
  • अमावस्या तिथि पर मांसाहर भोजन करने, मदिरापान करने, मसूर की दाल, मूली, सरसों साग, चना दाल जैसी चीजों का सेवन करने से पितृ नाराज होते हैं. इसलिए दिन इन चीजों का सेवन भी वर्जित माना गया है.
  • अमावस्या तिथि शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए भी शुभ नहीं मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: Motivational Quotes: 'अप्प दीपो भव' भगवान बुद्ध के इस वचन के पीछे का दर्शन क्या है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट
आज का कुंभ राशिफल 22 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, लीगल मामलों में बड़ी विजय, मार्केटिंग पर फोकस व दांपत्य में मधुरता
आज का कुंभ राशिफल 22 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, लीगल मामलों में बड़ी विजय, मार्केटिंग पर फोकस व दांपत्य में मधुरता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget