एक्सप्लोरर

Laddu Gopal Chatti 2021: कृष्ण भगवान को क्यों कहा जाता है लड्डू गोपाल, खूब फलदायी होती है लड्डू गोपाल की कथा, जानें

श्री कृष्ण को कई नामों से जाना जाता है- ठाकुर जी, कान्हा, लड्डू गोपाल, माधव, नंदलाला, देवकीनंदन आदि कई नाम हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्री कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल कैसे पड़ा? नहीं, तो जानें...

Laddu Gopal Chatti 2021: जन्माष्टमी के छह दिन बाद लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाती है. छठी के दिन लड्डू गोपाल की विधि पूर्वक पूजा की जाती है. उन्हें स्नान आदि करा के साफ वस्त्र पहनाएं जाते हैं और उन्हें भोग लगाया जाता है. इस दिन लड्डू गोपाल का नामकरण भी किया जाता है. कहते हैं श्री कृष्ण को कई नामों से जाना जाता है. ठाकुर जी, कान्हा, लड्डू गोपाल, माधव, नंदलाला, देवकीनंदन आदि कई नाम है. उस दिन इनमें से कोई एक नाम रखा जाता है, और उन्हें उसी नाम से पुकारा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान श्री कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल कैसे पड़ा? नहीं, तो चलिए डालते हैं इस पर एक नजर...

कैसे पड़ा श्री कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल (shri krishna name laddu gopal resaon)
कहते हैं कि ब्रज भूमि में भगवान श्रीकृष्ण के एक परम भक्त कुम्भनदास थे. कुम्भनदास का एक पुत्र था- रघुनंदन. कुंभनदास हमेशा श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहता था. और भगवान की सेवा के चलते वे उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जाते थे. एक बार उन्हें वृंदावन से भागवत करने का न्यौता आया. पहले तो कुंभनदास ने उन्हें मना कर दिया फिर लोगों के बहुत ज्यादा जोर देने पर वे मान गए. उन्होंने सोचा कि भगवान की सेवा की तैयारी करके जाएंगे और रोजाना कथा करके वापस लौट आएंगे. कुंभनदास ने भोग की सारी तैयारी करके अपने बेटे रघुनंदन को समझा दिया कि ठाकुर जी (thakur ji) को भोग लगा देना और कथा करने के लिए चले गए. 

रघुनंदन ने भोजन की थाली ठाकुर जी के आगे रखी और उनसे भोग लगाने का आग्रह किया. उसके बाल मन में ये छवि थी कि ठाकुर जी अपने हाथों से भोजन करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बहुत देर इंतजार करने के बाद जब भोजन की थाली ऐसे ही रखी रही, तो रघुनंदन जोर से रोने लगा और पुकारा कि ठाकुर जी आओ और भोग लगाओ. रघुनंदन की इस पुकार के बाद ठाकुर जी ने बालक का रुप धारण किया और भोजन करने बैठ गए. जब कुंभनदास ने घर आकर रघुनंदन से प्रसाद मांगा तो उसने कह दिया कि ठाकुर जी ने सारा भोजन खा लिया. कुंभनदास को लगा बच्चे को भूख लगी होगी वही सारा भोजन खा गया होगा. लेकिन अब तो ये रोज की कहानी हो गई थी. अब कुंभनदास को शक होने लगा. तो उन्होंने एक दिन लड्डू बनाकर थाली में रखे और छुपकर देखने लगे कि रघुनंदन क्या करता है.

लड्डू की थाली रघुनंदन ने ठाकुर जी के आगे रखी तो उन्होंने बालक का रुप धारण किया और लड्डू खाने लगे. कुंभनदास ये सब छुपकर देख रहा था. जैसे कि ठाकुर जी बालक के रुप में प्रकट हुए कुंभनदास भागता हुआ आया और प्रभु के चरणों में गिरकर विनती करने लगे. उस समय लड्डू गोपल के एक हाथ में लड्डू था और दूसरे हाथ का लड्डू मुंह में जाने ही वाला था, लेकिन इतने में वे जड़ हो गए. उसके बाद से ही उनके इस रुप की पूजा की जाती है. और उन्हें लड्डू गोपाल (laddu gopal) कहा जाने लगा.    

Kab Hai Laddu Gopal ki Chatti 2021: जानें क्यों 364 दिन बाद मनाई गई थी कान्हा की छठी, लड्डू गोपाल की छठी मनाने का ये है सही तरीका

Ganesha Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर करें गणपति के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे कष्ट, सुख-समृद्धि और धन की होगी प्राप्ति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Jagannath Temple Mahaprasad: भगवान जगन्नाथ के भोग को क्यों कहते हैं 'अबाढ़ा'? नाम के पीछे छिपा है सामाजिक समरसता का यह बड़ा सच
क्यों जमीन पर गिरा दाना भी दोबारा खा लेते हैं लोग? जानें जगन्नाथ पुरी के 'अबाढ़ा' महाप्रसाद का अनोखा नियम!
Kanwar Yatra 2026: क्या होती है खड़ी और डाक कांवड़? जानें क्यों सबसे कठिन मानी जाती है 'दांडी कांवड़' यात्रा
Kanwar Yatra 2026 Date: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें जलाभिषेक की सही तारीख और महत्व
Shani Dev: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget