एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: करवाचौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलता व्रत का फल

Karwa Chauth 2021: 24 अक्टूबर को देशभर में सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी. करवाचौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना और सुख समृद्धि के लिए रखती हैं.

Karwa Chauth 2021: 24 अक्टूबर को देशभर में सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी. करवाचौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना और सुख समृद्धि के लिए रखती हैं. यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है. इस दिन सूर्योदय से पहले महिलाएं सरगी खाती हैं और सूर्योदय के बाद से चंद्रोदय तक पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. शाम के समय करवाचौथ कथा पढ़ती हैं और पूजा की जाती है. रात के समय चंद्रोदय से पहले गणेश जी, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. चांद के दर्शन के बाद उसे अर्घ्य दिया जाता है और पूजा करके पति के हाथों से महिलाएं जल ग्रहण करती हैं. 

ये व्रत नियमों को लेकर काफी कठिन माना जाता है. पांच साल बाद इस बार फिर करवाचौथ पर शुभ योग बन रहा है. करवाचौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा. साथ ही रविवार होने की वजह से सूर्य देवता का आशीर्वाद भी व्रती महिलाओं को मिलेगा. कहते हैं कि करवाचौथ का व्रत बहुत ही सावधानी और नियम के साथ किया जाता है. आइए जानते हैं व्रत के दिन किन बातों का खास ख्याल रखें और भूलकर भी ये काम न करें. 

भूलकर भी न करें ये काम

1. कहते हैं कि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही होती है. इसलिए भूलकर भी इस दिन देर तक न सोएं. 

2. पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है. हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें. क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक है और पति-पत्नी के इस प्रेम के प्रतीक व्रत में लाल रंग आपसी प्रेम को और बढ़ाएगा. 

3. इस पवित्र दिन न तो खुद सोएं और न ही किसी सोए हुए व्यक्ति को जगाएं. मान्यता है कि करवाचौथ के दिन किसी भी सोते हुए व्यक्ति को नींद से जगाना अशुभ माना जाता है. 

4. करवाचौथ पर सास द्वारा दी गई सरगी शुभ मानी जाती है. व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और ऋंगार का समान देती है. इस दिन सूर्योदय से पहले ही सरगी का भोजन करें और फिर पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर पति की लंबी आयु के लिए कामना करें. 

5. इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए. महिलाओं को इस दिन घर में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए. साथ ही, पति के साथ भी प्रेम के साथ रहना चाहिए. 

6. शास्त्रों में कहा गया है कि करवाचौथ व्रत के दिन पति-पत्नी को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए. कहते हैं कि झगड़ा करने पर आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा. 

7. कहते हैं कि इस दिन सफेद चीजों का दान भूलकर भी न करें. सफेद कपड़े, सफेद मिठाई, दूध, चावल, दही आदि को भूलकर भी किसी को न दें. 

Karwa Chauth 2021: करवाचौथ के दिन राशि के अनुसार चुनें रंग, पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर सरगी और करवा का क्या है महत्व? जानें करवा चौथ की थाली को सजाने की विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में क्या गृहस्थ वाले भी घटस्थापना कर सकते हैं ? क्या है नियम
गुप्त नवरात्रि में क्या गृहस्थ वाले भी घटस्थापना कर सकते हैं ? क्या है नियम
Aaj Ka Panchang 15 July 2026: आज गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना सबसे शुभ माना गया है? एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना सबसे शुभ माना गया है? एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
Rashifal 15 July 2026: गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget