एक्सप्लोरर

Holi: होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें है वर्जित? जानिए होलिका दहन का क्या होता है लाभ?

10 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं होलाष्टक. जानिए किन कामों को न करने की दी जाती है सलाह. किन संक्रामक रोगों से बचाव के लिए किया जाता है होलिका दहन या कोई और है कारण है आइए जानते हैं.

होलाष्टक शुरू हो चुके हैं. होलिका दहन से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है. इस बार 10 मार्च 2022 दिन गुरुवार को होलाष्टक प्रारंभ हो चुका है और होलिका दहन इस बार 17 मार्च 2022 को रहेगा. उस दिन भी गुरुवार ही है और जो रंग वाली होली खेली जाती है वह होलिका दहन के ठीक दूसरे दिन 18 मार्च 2022, दिन शुक्रवार को होगी. होली में एक नवीन उत्साह आ जाता है. बसंत ऋतु का आगमन आता है और प्रकृति निखर उठती है. होली में होलाष्टक का एक विशेष महत्व होता है. जिसके बारें में आज हम आपको विस्तार रूप से बताने जा रहे हैं.

होलाष्टक 10 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं. इस समय विधि विधान धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और सिर्फ मनोरंजन रह गया है. हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों वर्ष पहले इस बात को समझा की प्रेम कितनी बड़ी चीज है. होली प्रेम का उत्सव है. होली मिलन का उत्सव है और जब ऋतुओं का परिवर्तन होता है तो अनेकों प्रकार के संक्रामक रोग उत्पन्न होते हैं. होलिका दहन के दिन उसमें कई प्रकार की औषधियां, जड़ी बूटियां, द्रव्य इत्यादि जो होलिका में डाली जाती है उससे वातावरण शुद्ध होता है. वायु शुद्ध हो जाती है. आकाशमंडल शुद्ध हो जाता है. जिससे कई प्रकार के रोग नष्ट हो जाते हैं. अब वे सब चीजें गायब होती जा रही हैं. जहां-जहां होली होती है बहुत अच्छा है. तो चलिए जानते है होलाष्टक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए.

  • शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए.
  • विवाह, शादी और मांगलिक कार्यो को नहीं करना चाहिए.
  • नए भवन के नींव का पत्थर नहीं रखना चाहिए.
  • कुछ लोग तो इस दौरान घर में पूजा पाठ भी बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. रोजमर्रा घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं में पाबंदी लगाना गलत है बल्कि इस दौरान भगवान को अधिक स्मरण करना चाहिए. इन दिनों में पूजा-पाठ बहुत कारगर होती है.
  • होलिका दहन के दिन मंत्रों का जाप करें. इससे अच्छे फल प्राप्त होते हैं.
  • होलाष्टक के दौरान नए भवन को खरीदने, बेचने से बचना चाहिए.
  • होलाष्टक के दौरान किसी भी प्रकार का यज्ञ, हवन इत्यादि नहीं करना चाहिए.
  • होलाष्टक के दौरान कोई भी नया बिजनेस शुरू नहीं करना चाहिए. इस समय ग्रहों में उग्रता का स्वभाव रहता है. जो नए बिजनेस करने वाले को अच्छे फल नहीं देता.
  • होलाष्टक के दौरान नौकरी में परिवर्तन से बचना चाहिए. जिन लोगों को नई ज्वॉइनिंग करनी है, उन लोगों को भी होली के पहले या बाद में इस तरह के बदलाव करने चाहिए.

होलाष्टक में कर लेते हैं होलिका दहन की तैयारियां-
होलाष्टक के आठवें दिन यानी पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. होलाष्टक फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को शुरू होता है और फाल्गुन की पूर्णिमा तक रहता है. माना जाता है कि होलिका दहन होने के बाद वातावरण में उपस्थित सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है. होलिका को जलाने के लिए इसकी तैयारी होलाष्टक के पहले दिन से ही शुरू हो जाती है. घर के आस-पास किसी जगह पर होलाष्टक के पहले दिन एक खूंटा लगाया जाता है और वहां उस दिन से ही लकड़ियों को जमा करने का काम शुरू हो जाता है. और इसके बाद होलिका दहन के दिन इन्हीं जमा लकड़ियों का उपयोग करके होलिका दहन किया जाता है.

आखिर क्यों किया था शिव नें कामदेव को भस्म? जानें इसका क्या है राज? जानिए क्यों मनाते हैं रंगों का त्यौहार होली

लाल रंग से होली खेलने से बढ़ता है भाई से प्रेम और समाज में मान-सम्मान, जानें किस रंग से होली खेलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मीन राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से प्रॉफिट में बंपर इजाफा, खर्चों में कमी, ऑफिस में भावनात्मक सतर्कता
आज का मीन राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से प्रॉफिट में बंपर इजाफा, खर्चों में कमी, ऑफिस में भावनात्मक सतर्कता
आज का कुंभ राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से कष्टों का सामना, नए निवेश से बचें, पुरानी कंपनी से जॉइनिंग कॉल
आज का कुंभ राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से कष्टों का सामना, नए निवेश से बचें, पुरानी कंपनी से जॉइनिंग कॉल
आज का मकर राशिफल 20 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से शक्ति व बुद्धि, 'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' का खिताब व अहंकार से बचने की सलाह
आज का मकर राशिफल 20 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से शक्ति व बुद्धि, 'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' का खिताब व अहंकार से बचने की सलाह
आज का वृश्चिक राशिफल 20 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाइयों का स्नेह, सिंडिकेट में बड़ा पद, अचानक बिज़नेस ट्रैवलिंग
आज का वृश्चिक राशिफल 20 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाइयों का स्नेह, सिंडिकेट में बड़ा पद, अचानक बिज़नेस ट्रैवलिंग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget