एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti 2024: सुख, सफलता के लिए आज हनुमान जयंती पर करें इस स्तुति का पाठ, हनुमान जी होंगे प्रसन्न

Hanuman Jayanti 2024: आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है, कहते हैं बजरंगी को प्रसन्न करने वालों को कभी परेशानियों का मुंह नहीं देखना पड़ता. हनुमान जी को खुश करने के लिए आज इस शक्तिशाली स्तुति का पाठ करें.

Hanuman Jayanti 2024: 23 अप्रैल 2024 को आज पवनपुत्र हनुमान जी का जन्मदिवस है. हर साल चैत्र पूर्णिमा का दिन हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. बाबा बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं, इनकी कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है. हनुमान जयंती के दिन हनुमान स्तुति का पाठ करना बेहद फलदायी माना गया है.

मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा और इस स्तुति के जाप से मनुष्य के चारों ओर दैवीय शक्तियों का घेरा बन जाता है, ये शक्ति इंसान को हर संकट से बचाती है और बिना रुकावट वह हर काम में सफलता प्राप्त करता है.

हनुमान स्तुति करने की विधि (Hanuman Stuti Puja Vidhi)

हनुमान स्तुति का पाठ करने से पहले बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाएं, भोग में गुड़ चना या अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं. फिर पूर्व मुखी होकर कुश के आसन पर बैठें, घी का दीपक लगाएं और पुस्तक को अपने सामने किसी चौकी पर साफ कपड़े बिछाकर रखें. इस स्तुति का 7 बार कम से कम पाठ करें, इससे आपको लाभ होगा. यदि ये संभव न हो तो हनुमान चालीसा पाठ भी कर सकते हैं.

हनुमान स्तुति (Hanuman Ji Stuti)

जय बजरंगी जय हनुमाना,

रुद्र रूप जय जय बलवाना,

पवनसुत जय राम दुलारे,

संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥

जय वज्रकाय जय राम केरू दासा,

हृदय करतु सियाराम निवासा,

न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई,

राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥

विनती सुनहु लाज रखहु हमारी,

काज कौन जो तुम पर भारी,

अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा,

बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥

धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी,

सुन लीजे अब अरज हमारी,

भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा,

सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥

मान मोर अब हाथ तुम्हारे,

करहु कृपा अंजनी के प्यारे,

बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी,

मंगल करहु हे मंगलकारी ॥

हनुमान स्तुति के लाभ

जब आप किसी संकट में घिरे हो तो हनुमान स्तुति का पाठ करना चाहिए, इससे प्रभाव से व्यक्ति हर बंधन से मुक्त हो जाता है. धन की समस्या, ग्रह दोष, भूत-बाधा इत्यादि से मुक्ति के लिए भी हनुमान स्तुति के पाठ को बहुत ही सिद्धकारी माना जाता है.

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन 6 चीजों का भोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Half Year Horoscope 2026: क्या सिंह राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद? जुलाई के बाद ग्रह दे रहे हैं खास संकेत
सिंह राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी पहचान! जानिए अगले 6 महीनों का भविष्यफल
Ashadha Amavasya 2026: सोमवती और भौमवती अमावस्या में क्या अंतर है, कौन सी अमावस्या है सबसे बड़ी ?
सोमवती और भौमवती अमावस्या में क्या अंतर है, कौन सी अमावस्या है सबसे बड़ी ?
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Astro Tips: शनिवार को शराब क्यों नहीं पीने की सलाह दी जाती है? जानिए क्या है कारण
Astro Tips: शनिवार को शराब क्यों नहीं पीने की सलाह दी जाती है? जानिए क्या है कारण

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget