एक्सप्लोरर

Guru Purnima : वर्षा ऋतु में ही गुरु पूर्णिमा मनाने की जानिए तीन बड़ी वजहें

हिन्दू धर्म में वेदव्यास भगवान माने गए हैं. गुरु पूर्णिमा उनके ही जन्म दिवस पर मनाया जाता है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है.

Guru Purnima : सनातन धर्म में गुरु की महिमा माता-पिता के बाद सर्वोत्तम मानी गई है. आदिगुरु वेदव्यास की जयंती यानी आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और मुडिया पूनो कहा जाता है. माना जाता है कि जब पाप-अज्ञानता रूपी अंधेरा पूरी धरा और व्यक्ति को लगभग अंधा कर देता है तो गुरु चंद्रमा के रूप में उन्हें प्रकाश देते हुए सत्य का मार्ग दिखाते हैं. मगर इसका वर्षा ऋतु से खास संबंध है. 

गुरु पूर्णिमा खास तौर पर वर्षा ऋतु में ही मनाने की खास वजह यह है कि इस समय वातावरण में न अधिक गर्मी होती है और न अधिक सर्दी. यह समय अध्ययन और अध्यापन और ज्ञान अर्जन के लिए पूरी तरह अनुकूल है. एकाग्रता बढ़ाने के साथ स्मरण शक्ति तीक्ष्ण होती है. यही वजह है कि शिष्य ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने के लिए यही समय चुनते हैं. गुरु से मंत्र पाने के लिए यह दिन सबसे अच्छा माना जाता है.

देश में ऐसे होती है गुरु पूर्णिमा
बंगाल में साधु इस दिन सिर मुंडाकर परिक्रमा के लिए जाते हैं तो ब्रज क्षेत्र में इसे मुड़िया पूनो नाम से मनाया जाता है, इस दिन लोग गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हैं. एमपी के खंडवा में धूनी वाले बाबा की समाधि और उत्तराखंड के भवाली में बाबा नीम करौली के आश्रम में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ती है.

  • माता-पिता के आशीर्वाद से करें दिन की शुरुआत
  • गुरु पूर्णिमा के दिन की शुरुआत जीवन के प्रथम गुरु माता-पिता के आशीर्वाद से करनी चाहिए.
  • विद्यालयों और संस्थानों में छात्र गुरुजनों को सम्मान उपहार देकर आशीष प्राप्त करते हैं.
  • कई लोग अपने ईष्ट देव की आराधना कर अपने गुरु से आशीर्वाद मांगते हैं.
  • इस दिन भगवान वेद व्यास की पूजा कर हलवा प्रसाद बांटा जाना चाहिए.
  • संभव हो तो इस दिन किसी गरीब को भरपेट भोजन जरूरत कराना चाहिए.
  • गुरु ध्यान या दर्शन करें. उनसे मिलना संभव न हो तो मन से प्रणाम करें.

धर्मग्रन्थों की पूजा भी शुभफलदायक
माना जाता है कि धर्मग्रंथ भी साक्षात् गुरु हैं. पूर्णिमा के दिन वेद व्यासजी के ग्रन्थों को पढ़कर जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए. रामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता पर पुष्प चढ़ाएं और इनका पाठ करें.

इन्हें पढ़ें : 

Ekadashi Paran : एकादशी व्रत में हरिवासर के समय पारण क्यों नहीं करनी चाहिए, जानिए

Hanuman Pooja: केले या पान के पत्ते पर चढ़ाए प्रसाद से बढ़ता है हनुमान पूजा का फल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, अपनों को भेजें ये भक्तिमय शुभकामना संदेश
Navratri 2026 Wishes: नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की आराधना के साथ परिजनों को भेजें ये खास संदेश
आज सिंदूर तृतीया: क्या कुंवारी लड़कियां मां दुर्गा को चढ़ा सकती हैं सिंदूर? जानें सही नियम और विधि
Navratri Sindoor Tritiya: क्या कुंवारी कन्याएं मां दुर्गा को चढ़ा सकती हैं सिंदूर? जानें सही नियम और विधि
Aaj Ka Panchang 13 October 2026: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 October 2026: मां चंद्रघंटा की पूजा आज, शाम 7:12 बजे राशि बदलेंगे चंद्रमा, जानें शुभ समय
Sharadiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए शुभ रंग, मंत्र, पूजन विधि और भोग के नियम
Sharadiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए शुभ रंग, मंत्र, पूजन विधि और भोग के नियम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget