एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022 Tips:  अगर आप भी जा रहें हैं अमरनाथ यात्रा पर तो, इन चीजों को साथ में जरूर रखें, आएंगी काम

Amarnath Yatra : इस साल अगर आप भी जा रहें हैं अमरनाथ की यात्रा पर, तो यात्रा करने से पहले साथ में इन चीजों को जरूर रख लें .

Amarnath Yatra 2022 Tips: अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है. अमरनाथ यात्रा में देशभर से लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं. ऐसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को कुछ चीजों को जरूर अपने साथ ले जाना चाहिए ताकि यात्रा में कोई कठिनाई न आए.

  • अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मौसम के हिसाब से बैग में पर्याप्त गर्म कपड़े जैसे - ऊनी टोपी, मोजे ,जैकेट और ग्लव्स जरूर रख लें.
  • बारिश से बचने के लिए वाटरप्रूफ जूते जरूर लें जाएं, क्योंकि  उनकी पकड़ अच्छी होती है और आपको पानी और बर्फ से भी बचाती है.
  • आपातकालीन स्थितियों के लिए फर्स्ट ऐड किट रखें. जिसमें सिरदर्द की दवा और बदन दर्द की दवा के साथ ही बैंड एड्स, आयोडेक्स आदि हो ताकि कुछ परेशानी होने पर इस्तेमाल कर सकें.
  • ऊपर पहुंचकर अधिकतर लोगों को ऑक्सीजन की परेशानी होती है. ऐसे में अपने साथ ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की दवा व इंस्टेंट ऑक्सीजन स्प्रे ले जाएं.
  • किसी साथी यात्री का नाम, पता और नंबर लिखी पर्ची बनाकर यात्रा के समय अपनी जेब में रखें और पहचान पत्र भी साथ ले जाएं.
  • अपने साथ  मेवे, रॉस्टेड चने और चॉकलेट जरूर रखें. यात्रा के दौरान इन चीजों की जरूरत पड़ सकती है. 
  • टॉयलेट पेपर, साबुन, नैपकिन आदि चीज़ें जरूर रखें, क्योंकि तंबू में शौचालय नहीं होता है इसलिए सामान्य शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ता है.
  • इस बात का ध्यान रखें कि यात्रा में जिस बैग को आप ले जा रहे हैं, वो ज्यादा भारी न हो क्योंकि चढ़ाई के दौरान भारी भरकम बैग से दिक्कत हो सकती है.
  • पानी पीने के लिए आपने साथ स्टील की पानी की बोतल रखें. 
  • भले ही वहां का मौसम ठंडा हो, लेकिन सूरज की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए सनस्क्रीन, लिपबाम, कोल्ड क्रीम जरूर रखें.
  • रात के समय किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अधिक बैटरी के साथ टॉर्च रखें .
  • चढ़ाई के दौरान आपको परेशानी ना हो इसके लिए लाठी रखें .
  • हैंड सैनिटाइजर, मास्क और हाथ धोने वाली साबुन की बोतल  जरूरी रखें.
  • अमरनाथ यात्रा को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें.
  • अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपने साथी ट्रेकर्स और अधिकारियों को जरूर बताएं .
  • अगर तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कर लिया है तो वो रोजाना लगभग 4 से 5 घंटे सुबह या शाम की सैर जरूर करें. 
  • अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सांस की दिक्कत हो सकती है इसलिए यात्रा पर जा रहे हैं तो सांस लेने वाले व्यायाम का अभ्यास भी करें. 
  • यात्रा के दौरान अगर आपको अधिक ऊंचाई पर अच्छा महसूस नहीं हो रहा है, तो तुरंत कम ऊंचाई पर जाएं और अपना चेकअप करवाएं.
  • अमरनाथ यात्रा पर बिना चप्पल के चढ़ाई न करें. यात्रा में जूते पहनकर ही चढ़ाई करें. 
  • यात्रा के दौरान धूम्रपान करने से परहेज करें, शराब न पिएं और कैफीन का सेवन न करें.
  • अगर आप 13  वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो ट्रेकिंग से बचें. वैसे इन लोगों को यात्रा करना मना होता है.

ये भी पढ़ें :-Mandir Mystery : जानिए उस मंदिर की कहानी, जहां दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग

Chaturmas 2022: कब से शुरू होगा चौमासा, जानें इस माह में कौन सा कार्य किया जाता है और कौन सा नहीं

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
Happy Shardiya Navratri 2026 Wishes: शारदीय नवरात्रि के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि 2026 के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
Aaj Ka Panchang 11 October 2026: नवरात्रि आज से, दिल्ली में सुबह 6:19 बजे से घटस्थापना
Aaj Ka Panchang 11 October 2026: आज से नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा, कलश स्थापना के लिए मिलेंगे दो मुहूर्त

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget