एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: धनतेरस पर बर्तन खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए क्या कहता है पंचांग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर बेहद शुभ मानी जाने वाली खरीदारी के लिए मुहूर्त का खास ध्यान रखें. मान्यता है कि इस खरीदारी का 13 गुना फल मिलता है.

Dhanteras 2021: वेदाचार्यों के मुताबिक इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर का अति शुभ योग है. ऐसे में कुबेर और भगवान धन्वंतरी की आराधना के बाद शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी पूरे साल के लिए अत्यंत शुभफलदायक रहती है. पीतल को भगवान धनवंतरी की धातु माना गया है. इस शुभ दिन पीतल बर्तन या अन्य सामग्री खरीदने पर सेहत ठीक रहती है. घर में सुख समृद्धि आती है. इस दिन धनिया, झाड़ू, चांदी और सोने के जेवर एवं लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदना भी शुभ होता है, जो भी नया सामान खरीदकर घर में लाया जाता है, उसकी पूजा की जाती है. आइये जानते हैं धनतेरस में खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

धनतेरस का महत्व
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन देवताओं एवं असुरों के समुद्र मंथन के दौरान चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई थी. इसमें एक रत्न भगवान धनवंतरी की उत्पत्ति हुई, इसलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है. इस तिथि को धन त्रयोदशी भी कहते हैं. धनतेरस के दो दिन बाद माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं.

क्यों शुभ होती है खरीदारी 
मान्यताओं के अनुसार कृष्ण त्रयोदशी को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी हाथों में अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे, इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना गया है. पीतल भगवान धनवंतरी की धातु है, इस शुभ दिन पीतल बर्तन पर व्यक्ति की सेहत ठीक रहती है.

कब करें खरीदारी
02 नवंबर को धनतेरस है. इस दिन सोना-चांदी खरीदने के लिए शाम 06 बजकर 20 मिनट से 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. सुबह 11 बजकर 30 मिनट से खरीदारी की जा सकती है.

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक
  • अमृत मुहूर्त: दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक
  • शुभ योग: दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक
  • वृष लग्न: शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

धनतेरस पूजन समय

  • धनतेरस पूजन : शाम 5:25 से 6.00 बजे तक
  • धनवंतरी पूजन : शाम 5.38 से 8.14 तक

कुबेर को सफेर, धनवंतरी को पीली मिठाई चढ़ाएं

  • धनतेरस को भगवान धनवंतरी, कुबेर और लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदकर पूजा घर में उत्तर दिशा में स्थापित करें.
  • भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को धूप, दीप, फूल अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाएं, इसके बाद विभिन्न फलों का भोग चढ़ाएं.
  • भगवान कुबेर को सफेद मिठाई, धनवंतरी भगवान को पीली मिठाई चढ़ाएं और प्रसाद बांटें.
  • भगवान के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करें और हाथ जोड़कर सुख समृद्धि की कामना करें.

इन्हें पढ़ें : 
Diwali 2021: इन चार चीजों से भी प्रसन्न होती हैं देवी लक्ष्मी, घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से मिलेगी मां की कृपा

Safalta ki kunji: रोजाना की जिंदगी में ऐसे बढ़ाएं ऊर्जा, खुलेंगे सफलता के द्वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
Sawan 2026: व्रत में लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
hariyali teej 2026: जानें पूजा की सही टाइमिंग, शुभ योग और किन राशियों पर होगी माता पार्वती की विशेष कृपा?
hariyali teej 2026: जानें पूजा की सही टाइमिंग, शुभ योग और किन राशियों पर होगी माता पार्वती की विशेष कृपा?
देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां आज भी चढ़ता है चांदी का त्रिशूल, पूरी होती है संतान की मनोकामना!
देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां आज भी चढ़ता है चांदी का त्रिशूल, पूरी होती है संतान की मनोकामना!
Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget