एक्सप्लोरर

Relationship: शादी का फैसला लेने से पहले पार्टनर से जरूर क्लियर कर लें ये बातें

हर रिश्ते को निभाने के लिए व्यक्ति को इमानदारी और विश्वास की जरूरत होती है. खासकर शादी जैसे रिश्ते में तो अन्य तरह एफर्ट्स भी जरूरी होते हैं. तो आइये जानते हैं उन बातों को, जिसे आपको क्लियर रखना चाहिए

आपने आनंद बख्शी साहब का लिखा वो गाना तो सुना होगा- प्यार मोहब्बत दिल का खेल… इस खेल में कोई है पास तो कोई है फेल. प्यार में कई लोग तो शुरुआत में ही फेल हो जाते हैं और कुछ बदनसीब ऐसे होते हैं जिन्हें उनका मनचाहा प्यार मिल तो जाता है, लेकिन रिलेशनशिप ज्यादा नहीं टिक पाती और उन्हें मुहब्बत के इम्तेहान में फेल होना पड़ता है.

लेकिन बड़ा सवाल ये है कि ऐसा क्यों होता है कि जो इंसान आपको इतना पसंद था, एक समय आने पर उसी से दूर भागने का मन करता है. इसके पीछे की वजह है इमोशन्स में डूबते समय हम जिंदगी की हकीकत से मुंह मोड़ने लगते हैं. ऐसे में लव एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यदि आपको कोई साथी मिला है और आप उसके साथ आगे बढ़ने का मन बना रहे हैं या फिर आपकी अरेंज मैरिज ही क्यों ना होने जा रही हो, तो थोड़ा सा रुक जाएं और किसी को अपना हमसफर बनाने से पहले कुछ सवाल जरूर करें. यहां कुछ सवाल दिए गए हैं, जिनके जवाब में ही छिपी है आपकी लव लाइफ या रिलेशनशिप की मियाद. 

तो आइए जानते हैं इन जरूरी सवालों के बारे में- 

1- आप चुनौतियों या तनाव से कैसे निपटते हैं?

शुरुआत में ही यह समझ लेना कि एक व्यक्ति संघर्ष से कैसे निपटता है, एक स्वस्थ रिश्ते के लिए जरूरी है. अपनी कम्युनिकेशन स्टाइल, असहमति को संभालने के तरीके और भविष्य में चुनौतियों हल करने की योजना के बारे में चर्चा करें. इस सवाल के जवाब से आपको पता चलेगा कि आपका टू बी पार्टनर जिंदगी को कितनी आसान या मुश्किल बनाकर जीने वाला है.

2- अतीत को समझें

आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे के अतीत को जानना बेहद जरूरी है. पिछले रिश्तों, फेमिली डायनामिक्स और व्यक्तिगत अनुभवों सहित एक-दूसरे के अतीत को समझना ज़रूरी है. यह रिश्ते को पनपने के लिए ज्यादा ओपन और हेल्पफुल माहौल बनाने में मदद कर सकता है.

3- जिंदगी के लक्ष्यों के बारे में जानें

एक-दूसरे की लॉन्ग टर्म गोल्स को समझने से आपको पता चलेगा कि आपका पार्टनर अपनी जिंदगी से असल में चाहता क्या है. अगर आप एक दूसरे के लक्ष्यों को समझ पाएंगे, एक दूसरे का साथ भी ठीक से निभा पाएंगे. इन गोल्स में करिअर ही नहीं बल्कि फेमिली प्लानिंग और लाइफस्टाइल जैसी बातें भी शामिल हो सकती हैं. 

4- घरेलू जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विचार

घर के कामों, जिम्मेदारियों और भूमिकाओं के बारे में अपनी अपेक्षाओं पर चर्चा करें. एक-दूसरे की अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से समझने से हाउसहोल्ड मैनेजमेंट आप दोनों के बीच के कॉन्फ्लिक्ट को घटा सकता है. खासतौर पर यदि दोनों पार्टनर वर्किंग हों तो ये सवाल और ज्यादा अहम हो जाता है.  

5- फाइनेंस कैसे संभालेंगे

रिश्तों में पैसा तनाव का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है. इसलिए फाइनें के प्रति अपने नजरिए, खर्च करने की आदतों और फाइनेंस मैनेजमेंट के तरीकों मे बारे में खुलकर बात करें.

6- धर्म और आध्यात्मिकता

अगर आप और आपके साथी की धार्मिक या आध्यात्मिक मान्यताएं अलग-अलग हैं, तो इस संबंध में चर्चा करना महत्वपूर्ण है. क्योंकि यह एक ऐसा अंतर है जो आपके रिश्ते और संभावित भावी परिवार को बड़े स्तर पर प्रभावित कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gift Ideas: बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
बॉयफ्रेंड के गिफ्ट को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन शानदार तोहफों से करें सरप्राइज
Food Divorce In Relationships: क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget