एक्सप्लोरर

Parenting Tips : बच्चों के लिए क्यों जरूरी है दादा-दादी के साथ रहना, जानें बड़ी वजह

बच्चों का दादा-दादी के साथ समय बिताना उनके विकास और सीखने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देता है. जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह यहां..

दादा-दादी और बच्चे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं. बच्चे उन्हें अपना खास दोस्त मानते हैं और दादा-दादी के लिए बच्चे उनके खिलौने जैसे होते हैं, जिनके साथ वे खूब खेलते हैं और मन लगाते हैं. बच्चों को दादा-दादी से बहुत कुछ सिखने को मिलता है, जैसे अच्छे व्यवहार के तरीके और जीवन के मूल्य. आजकल, जब फैमिली छोटी हो गई है और घर में सिर्फ मम्मी-पापा और एक-दो बच्चे होते हैं, तब दादा-दादी का साथ और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है.उनका साथ होने से बच्चों का दिल खुश रहता है और उन्हें एक प्यारा परिवार मिलता है. 

जीवन के अनुभवों का खजाना
दादा-दादी जिंदगी के बहुत से किस्से और सीख बच्चों को सुनाते हैं. ये कहानियां उनके अपने अनुभवों से भरी होती हैं .जब बच्चे इन्हें सुनते हैं, तो वे नई चीजें सीखते हैं और अच्छा इंसान बनने की ओर बढ़ते हैं. इससे उनका विकास होता है. 

मुश्किलों का हल
जब भी मुश्किल आती है, दादा-दादी हमेशा बच्चों की मदद करते हैं. वे हर समस्या का हल निकाल लेते हैं।.इससे बच्चे भी सीखते हैं कि कैसे मुश्किलों का सामना करें और उन्हें हल करें. ये उन्हें जिंदगी में मजबूत बनाता है. 
 
संस्कृति और रिवाज
बच्चे दादा-दादी के साथ पूजा, इज्जत, और प्यार करना सीखते हैं वे. रिश्तों की अहमियत और उन्हें कैसे निभाएं, यह भी समझते हैं.यह सब उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ता है और उनमें अच्छाई भरता है. 

रोल मॉडल
दादा-दादी बच्चों के हीरो होते हैं। उनसे बच्चे धैर्य, अच्छे तरीके से पेश आना, और जिंदगी के सही मूल्य सीखते हैं. ये सिखावट उन्हें बेहतर इंसान बनाती है.

संयम सिखाना
माता-पिता अक्सर बच्चों की हर ख्वाहिश तुरंत पूरी कर देते हैं, पर दादा-दादी उन्हें सब्र सिखाते हैं. वे बताते हैं कि हर चीज़ के लिए इंतजार करना क्यों ज़रूरी है, जिससे बच्चे संयमी बनते हैं. 

नैतिक शिक्षा
दादा-दादी बच्चों को कहानियां सुनाकर सिखाते हैं कि सही क्या है और गलत क्या. ये कहानियां उन्हें अच्छे और बुरे का फर्क बताती हैं, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और अच्छा व्यवहार करें. 

परिवार की जानकारी
दादा-दादी के माध्यम से बच्चे अपने परिवार का इतिहास और मूल्य समझते हैं, जिससे उनमें जुड़ाव और स्नेह की भावना बढ़ती है. 

ये भी पढ़ें:
Brinjal Benefits: बैंगन में होता है हाई फाइबर, डायबिटीज -हाई बीपी के मरीज इस तरीके से खाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
 Polygenic Screening: अब हमेशा पैदा होंगे परफेक्ट बच्चे! यह तकनीक पहले ही बता देगी IQ लेवल
अब हमेशा पैदा होंगे परफेक्ट बच्चे! यह तकनीक पहले ही बता देगी IQ लेवल
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कैसे समझाएं आजादी का मतलब?
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कैसे समझाएं आजादी का मतलब?
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget