एक्सप्लोरर

किन कारणों से रात में ज्यादा रोता है बच्चा? जानिए इसके पीछे की वजह

Baby Cry at Night: अगर आपका बच्चा रात में बार-बार रोता है तो यह किसी गहरी परेशानी का संकेत हो सकता है. जानिए इसके पीछे की संभावित वजह क्या है.

Baby Cry at Night: मां बाप बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन साथ ही ये जिम्मेदारी भी कई नई चुनौतियों के साथ आती है. खासकर तब, जब बच्चा रात में बार-बार रोने लगे और आप लाख कोशिशों के बाद भी समझ न पाएं कि आखिर उसे क्या परेशानी है. ऐसे में चिंता होना स्वाभाविक है. "क्या उसे कोई दर्द है?", "क्या भूख लगी है?", "कहीं उसे बुरा सपना तो नहीं आया?" हर बच्चा अपने तरीके से अपने दर्द, भूख, घबराहट या बेचैनी को रोकर ही जाहिर करता है, क्योंकि अभी वो बोल नहीं सकता. लेकिन अगर आपका बच्चा रात को लगातार रोता है, तो यह केवल सामान्य बात नहीं, बल्कि किसी गहराई से जुड़ी वजह हो सकती है. 

ये भी पढ़े- बच्चा या बेरोजगारी? क्या तंगी ने बदल दी आज के युवाओं की सोच

भूख लगना या पेट न भरना

शिशु का पेट जल्दी-जल्दी खाली होता है, खासकर नवजात शिशु को हर 3 घंटे में दूध चाहिए होता है. अगर बच्चा सोते वक्त भूखा रह जाए, तो वह नींद में बेचैन होकर रोने लगता है. 

बच्चा मुंह चलाने की कोशिश करता है

उंगलियां मुंह में डालने लगता है

रोते हुए चूसने जैसा मुंह बनाता है

गैस या पेट में दर्द 

छोटे बच्चों में गैस बनना एक आम समस्या है, जिससे उन्हें रात में पेट में मरोड़ जैसा दर्द महसूस होता है. वे इसे बयां नहीं कर पाते, बस रोते हैं.

बच्चा जोर-जोर से रोता है और शरीर अकड़ा लेता है

टांगें पेट की ओर मोड़ता है

रोने के समय चेहरा लाल हो जाता है

डायपर में गीलापन या रैशेज

गीला डायपर, खुजली या रैशेज़ बच्चे को बहुत असहज कर सकते हैं, जिससे वह नींद में उठकर रोने लगता है.

डायपर बदलने के बाद बच्चा शांत हो जाए

रैशेज वाली जगह को छूने पर बच्चा रोने लगे

नींद में डरना 

3 महीने से बड़े बच्चों में नींद के दौरान डर जाना या कोई बुरा सपना देख लेना भी एक कारण हो सकता है. यह अस्थायी होता है और कुछ समय बाद खुद ठीक हो जाता है.

बच्चा आंखें बंद रखकर रोता है

गोद में लेने पर कुछ मिनटों में शांत हो जाता है

बहुत अधिक गर्मी या ठंड

अगर बच्चे का कमरा बहुत ठंडा या बहुत गर्म है, या उसने कपड़े ज़्यादा या कम पहने हैं, तो वह असहज महसूस करता है और रोने लगता है।

कमरे का तापमान नियंत्रित रखें

हल्के, आरामदायक कपड़े पहनाएं

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अच्छी औलाद ही क्यों, अच्छे मां बाप क्यों नहीं? जानिए अच्छे मां-बाप की निशानियां
अच्छी औलाद ही क्यों, अच्छे मां बाप क्यों नहीं? जानिए अच्छे मां-बाप की निशानियां
Identify Hidden Talent in Kids: कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग
कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग
बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
Elderly Care Tips: क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें
क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget