एक्सप्लोरर

Parenting Tips : क्या आपका बच्चा भी सब पर हाथ उठा रहा है तो बिना गुस्सा किए उसे कैसे हैंडल करें

अगर आपका छोटा बच्चा सब पर हाथ उठा रहा है, तो ये वाकई चिंता की बात होती है. मगर, गुस्सा किए बिना इस समस्या को हल किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

छोटे बच्चों की शरारतें और हरकतें हमें प्यारी लगती हैं. लेकिन जब बच्चा खेलते-खेलते अचानक किसी पर हाथ उठा दे या मारने लगे, तो यह चिंता की बात हो सकती है. हम इसे नासमझी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर बच्चा बार-बार ऐसा करे, तो यह गंभीर हो सकता है।.कई माता-पिता इस स्थिति में खुद को दोषी मानने लगते हैं. अगर आपका बच्चा आपको मारने की कोशिश करता है, तो गुस्सा करने के बजाय शांत रहें और समझदारी से काम लें. आइए जानते हैं यहां ...

शांत रहें
जब बच्चा किसी पर हाथ उठाता है, तो सबसे पहले खुद को शांत रखें। गुस्सा करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। बच्चे को प्यार से समझाएं कि ऐसा करना गलत है।

कारण जानें
बच्चे से बात करके जानें कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. हो सकता है वह किसी बात से परेशान हो या उसे कुछ समझ नहीं आ रहा हो. 

दूसरा तरीका सिखाएं
बच्चे को सिखाएं कि गुस्सा दिखाने के और भी तरीके होते हैं. उसे बताएं कि वह अपने शब्दों का इस्तेमाल करे, और हाथ उठाने की बजाय शांति से बात करे. 

अच्छा उदाहरण बनें
बच्चे के सामने खुद एक अच्छा उदाहरण बनें. अगर आप खुद गुस्से में चिल्लाते या हाथ उठाते हैं, तो बच्चा भी वही सीखेगा. इसलिए, अपने व्यवहार पर ध्यान दें और शांत रहें. 

समय दें
बच्चे को सुधारने में समय लगता है. उसे थोड़ा समय दें और धैर्य रखें. बार-बार समझाने और सही मार्गदर्शन से बच्चा धीरे-धीरे सुधर जाएगा. 

तारीफ करें
जब बच्चा अच्छा व्यवहार करता है, तो उसकी तारीफ करें और उसे प्रोत्साहित करें. इससे उसे अच्छा व्यवहार बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी. 

इसे पर्सनली न लें
अगर आपका बच्चा 5 साल से छोटा है और आपको मार रहा है, तो समझें कि वह अपने इमोशंस को डील करना सीख रहा है. वह गुस्सा होकर मार सकता है क्योंकि उसे अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करना नहीं आता. 

प्यार से हाथ रोकें: बच्चे को मारने पर गुस्सा न करें. प्यार से उसका हाथ पकड़ें या उसे थोड़ा दूर रखें. चिल्लाने से बचें. 

हमदर्दी दिखाएं
 जब बच्चा गुस्से में हाथ उठाए, तो उसे डांटे नहीं. उसकी भावनाओं को समझें और हमदर्दी दिखाएं. जैसे कहें, "मुझे पता है कि आप गुस्से में हैं क्योंकि मैंने आपको स्क्रीन टाइम नहीं दिया."

पेशंस रखें
अगर आपका बच्चा आपको मारता है, तो उसे अपनी भावनाओं को संभालने में कठिनाई हो रही है. उसे आपकी मदद की जरूरत है. इस स्थिति को धैर्य के साथ हैंडल करें.

यह भी पढ़ें : 
Foreign Trip: गोवा-शिमला के खर्च में घूम सकते हैं यह देश, होटल के रेट भी हैं बहुत कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget