एक्सप्लोरर

Parenting Tips: इकलौता बच्चा बोलने लगा है झूठ तो ऐसे छुड़ाएं उसकी आदत, वरना जिंदगीभर होती रहेगी दिक्कत

How to Handle Single Child: अगर इकलौता बच्चा झूठ बोलने लगा है तो उसे सुधारने का तरीका बेहद आसान है. इससे बच्चे के मन पर बुरा असर नहीं पड़ेगा.

बच्चे मन के सच्चे होते हैं. अपनी मासूमियत के चलते वे यह नहीं समझ पाते हैं कि वे जो कर रहे हैं, वह सही है या गलत. इसके चलते वे कई बार गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं और झूठ भी बोलने लगते हैं. जब आपके दो या उससे ज्यादा बच्चे होते हैं तो एक-दूसरे का एग्जाम्पल देकर उन्हें समझाना आसान होता है, लेकिन इकलौता बच्चा होने पर दिक्कतें बढ़ जाती हैं. आइए आपको बताते हैं कि अगर इकलौता बच्चा झूठ बोलने लगा है तो उसकी यह आदत कैसे छुड़ाएं?

सवाल पूछने के अंदाज में बदलाव

जब हम बच्चों से कुछ पूछते हैं तो वे घबरा जाते हैं. इसकी वजह से वे झूठ बोलने लगते हैं. इसका अंतर आप ऐसे समझ सकते हैं. जैसे अगर आप उनसे पूछते हैं कि यह काम क्यों नहीं किया तो हो सकता है कि वे बहाने बनाने लगें, लेकिन अगर हम पूछें कि यह काम कब तक करने का प्लान है तो सही जवाब देने की कोशिश करेंगे. इसके लिए उनके सामने कोई एग्जाम्प्ल रखें, जिससे बच्चे के अंदर का डर निकल जाए. 

गलती होने पर बच्चे को समझाएं

अब बच्चे गलती नहीं करेंगे तो सीखेंगे कैसे? अगर बच्चा गलती कर रहा है तो उसे प्यार से समझाएं. अगर आप उसे बार-बार झिड़केंगे तो उसके अंदर डर आ जाएगा और वह झूठ बोलने लगेगा. उसे बताएं कि जो गलती उसने की है, उससे उसे कैसे नुकसान हुआ या भविष्य में नुकसान हो जाएगा. इसके लिए डांट-फटकार का सहारा न लें. गलती होने पर बच्चे को सजा देने के बारे में कभी न सोचें. अगर आप उसे सजा देते हैं तो वह अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश शुरू कर देगा.

बच्चों के सामने झूठ न बोलें

गौर करने वाली बात यह है कि बच्चे अपने पैरेंट्स की आदतों को ही कॉपी करते हैं. ऐसे में आप कोशिश करें कि उनके सामने कभी भी झूठ न बोलें. इससे उन्हें भी हमेशा सच बोलने की सीख मिलेगी और वे इस तरह की गलतियां करने से बचेंगे. 

सच बोलने पर तारीफ भी करें

जब कोई गलती हो जाए और बच्चा खुद ही हिम्मत जुटाकर आपको उसके बारे में बता रहा है तो उसे कभी भी डांटें या फटकारें नहीं. चाहे गलती कितनी भी बड़ी क्यों न हो. अगर आप बच्चे को उस वक्त डांट देंगे तो वह दोबारा सच बोलने की हिम्मत कभी नहीं करेगा और हमेशा झूठ बोलकर बचने की कोशिश में लग जाएगा. भविष्य में यह उसकी आदत बनकर रह जाएगा.

यह भी पढ़ें: बच्चा हो जाए बागी तो क्या करें, कैसे संभालें हाथ से निकलती यह बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget