एक्सप्लोरर

दालचीनी और शहद से बनाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चाय, जानिए रेसिपी

दालचीनी और शहद सभी घरों में मौजूद रहता है. इनका सेवन करने से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. अगर आप भी इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप दालचीनी और शहद से बनी चाय पी सकते हैं.

कोरोना महामारी भारत में तेजी से पैर पसार रही है. ये एक ऐसी बीमारी जो कब हमारे शरीर में प्रवेश कर जाए इसका पता भी नहीं चलता है. ऐसे में इस वायरस से लड़ने के किए आपकी इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है. इम्यूनिटी का मतलब है शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता. अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो आपका शरीर कोरोना वायरस या दूसरे वायरस से लड़ने में सक्षम होगा. आपको जल्द छोटी-मोटी परेशानी नहीं होंगी. इम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए आप किचन में मौजूद कुछ मसालों की मदद ले सकते हैं. इन्हें खाने से हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉग होती है. इन्ही में से एक मसाला है दालचीनी, जिसे शहद में मिलाकर खाने से सेहत अच्छी  रहती है और इम्यूनिटी मजबूत  होती है. दालचीनी और शहद का उपयोग जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए भी किया जाता है.

दालचीनी और शहद के फायदे

आपको बता दें शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम पाए जाते हैं जिससे शरीर अंदर से ठीक और मजबूत होता है. शहद संक्रमण के खिलाफ एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है. वहीं दालचीनी का सेवन करने से कई बीमारियों का इलाज हो सकता है. शरीर को ठीक रखने के लिए दालचीनी खाने की सलाह आयुर्वेद में की जाती है. शहद और दालचीनी से सूजन कम होती है और एलर्जी की परेशानी भी खत्म होती है. शहद दालचीनी खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. चाय में शहद और दालचीनी डालकर पीने से आप शरीर को संक्रमण से बचा सकते हैं. इसलिए आप अच्छे स्वास्थ्य के लिए शहद और दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे बनाएं शहद और दालचीनी वाली चाय?

शहद-दालचीनी से बनाएं चाय

सबसे पहले 1 कप पानी को पैन में उबाल लें. अब उसमें एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं. अब इसे मिक्स कर लें. पानी को 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं. अब इसे एक कप में डालें और एक चम्मच शहद मिला लें. अब इसे गर्म-गर्म ही पिएं.

कब पिएं शहद-दालचीनी वाली चाय?

आप इस चाय को घर में आसानी से बना सकते हैं. कोशिश करें इस चाय को सुबह खाली पेट पी लें, लेकिन अगर आपको सुबह दूध की चाय ही पीनी है तो आप 11 बजे के आसपास या शाम को भी इस चाय को पी सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसा होना चाहिए आपका मास्क, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget