एक्सप्लोरर

Parenting Tips: कोरोना में घर में रहने से बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, तो इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

Child Health: कोरोना में घर में रहकर बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं. ऐसे में आपको बच्चों के मन और दिमाग पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को कम करना है. इन टिप्स को अपना कर बच्चे को स्वस्थ और खुश रख सकते हैं.

Corona Effects In Children: कोरोना महामारी के दौर में लोगों की जिंदगी काफी बदल गई है. बड़े और बच्चे सभी डर से घरों में कैद हैं. बच्चों के स्कूल बंद हैं. बच्चे अपने दोस्तों से नहीं मिल पा रहे हैं. लंबे समय तक घर में कैद रहने से बच्चों के स्वभाव में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं. बच्चे अपने बचपन को नहीं जी पा रहे हैं. घूमना-फिरना, मस्ती करना, बिंदास रहना और किसी बात की चिंता नहीं करना बच्चों का स्वभाव होता है, लेकिन कोरोना में अब बच्चों को डर और भय सताने लगा है. लंबे समय से घर में रहने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. कुछ बच्चे ज्यादा चिड़चिड़े हो रहे हैं. अगर आपका बच्चा भी चिड़चिड़ा हो गया है तो आप उसे इस खुश रखने की कोशिश करें. 

इस तरह रखें बच्चों को खुश 

1- बच्चों का पसंदीदा खाना बनाएं- बच्चे खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं. बाहर जाने या घूमने जाने के पीछे उनकी एक वजह ये भी होती है कि उन्हें उनका पसंदीदा खाना मिलेगा. लेकिन अब बच्चे घर पर ही रहते हैं तो आप उनके लिए घर में ही उनका पसंदीदा खाना बनाएं. वो खाना भी बनाएं जो बच्चे बाहर जाकर खाते थे. इससे बच्चे खुश हो जाएंगे. 

2- बच्चों के साथ गेम खेलें- हम सब ने अपने बचपन में कई तरह के इनडोर गेम जैसे कैरम, लूडो, गिट्टे आर कार्ड खेले हैं. इस समय बच्चों की छुट्टियां है तो आपको थोड़ा वक्त निकालकर उनके साथ खेलना चाहिए. कोरोना की वजह से बच्चे बाहर नहीं जा सकते तो आपको इन इनडोर गेम्स से बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए. इससे बच्चे खुश रहेंगे और टीवी और फोन से भी दूर रहेंगे.

3- लक्ष्य तय करें- बच्चों की बोरियत दूर करने का एक तरीका है कि उन्हें हर रोज कई लक्ष्य दें. उन्हें छोटे-छोटे टास्क दें और उन्हें पूरा होने पर उनकी पसंद की चीज दिलाएं. इस तरह बच्चा व्यस्त रहेगा और उसे अकेलापन और बोरियत भी महसूस नहीं होगी. 

4- कहानियां सुनाएं- बच्चे सब कुछ जान लेना चाहते हैं. कई बार वो मोबाइल और टीवी की दुनिया से ऊब जाते हैं. अपनी किताबें पढ़कर भी बोर हो जाते हैं. ऐसे में आपको अपनी दादी-नानी की कहानियां सुनानी चाहिए. पहले दादी-नानी जो कहानियां सुनाती थीं बच्चें उन्हें बड़े ध्यान से सुनते थे. इससे 4 बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है. इस तरह की कहानियों से नैतिक शिक्षा का पाठ भी मिलता है. 

5- पॉजिटिव बातें करें- कोरोना के इस समय में बच्चों के सामने नकारात्मक बातें न करें. इस तरह की खबरें भी न दिखाएं इससे बच्चों के मन पर गहरा असर पड़ता है. उन्हें समझाएं कि ये वक्त जल्द बीत जाएगा, फिर सब अच्छा हो जाएगा. कोरोना की पॉजिटिव खबरें ही बच्चों के सामने करें. घर में प्यार का और खुशी का माहौल रखें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: बच्चों को जरूर खिलाएं किशमिश, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
इस तरह से बनाएं अंडा करी, पूरा परिवार हो जाएगा आपका दीवाना
इस तरह से बनाएं अंडा करी, पूरा परिवार हो जाएगा आपका दीवाना

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget