एक्सप्लोरर

गर्मियों में आपके घर भी आ रही हैं छिपकली? ये है इसे दूर रखने का देसी जुगाड़

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक रिसर्च में बताया गया है कि गर्म और आर्द्र मौसम छिपकलियों के प्रजनन और एक्टिविटीज के लिए अनुकूल होता है.

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में छिपकलियों का आतंक बढ़ जाता है. दीवारों पर दौड़ती, रसोई में खाने के पास मंडराती या बाथरूम में अचानक दिखने वाली छिपकलियां न केवल डरावनी लगती हैं, बल्कि साफ-सफाई और सेहत के लिए खतरा बढ़ा सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कि गर्मियों में छिपकलियों को किन-किन तरीकों से घर से दूर रखा जा सकता है? 

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती हैं छिपकलियां?

गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ छिपकलियां ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक रिसर्च में बताया गया है कि गर्म और आर्द्र मौसम छिपकलियों के प्रजनन और एक्टिविटीज के लिए अनुकूल होता है. इसके अलावा गर्मी में कीड़े-मकौड़े जैसे कॉकरोच, मक्खियां और चींटियां भी बढ़ जाते हैं, जो छिपकलियों का मुख्य भोजन हैं. इसकी वजह से छिपकलियां घरों की ओर आकर्षित होती हैं.

सेहत के लिए क्यों खतरनाक होती है छिपकली?

छिपकलियों के मल और लार में सल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो खाने को दूषित करके फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं. इसके अलावा गर्मियों में खुली खिड़कियां और दरवाजों से छिपकलियों की घर में एंट्री आसान हो जाती है. गौर करने वाली बात यह है कि छिपकलियां तेज गंध के प्रति संवेदनशील होती हैं और कुछ प्राकृतिक पदार्थ उनकी मौजूदगी को कम करने में कारगर हो सकते हैं.

इन देसी जुगाड़ से भगा सकते हैं छिपकली

लहसुन और प्याज का इस्तेमाल: लहसुन और प्याज की तेज गंध छिपकलियों को दूर भगाने में कारगर है. इनमें मौजूद सल्फर यौगिक छिपकलियों को परेशान करते हैं. लहसुन की कलियों या प्याज के टुकड़ों को खिड़कियों, दरवाजों और उन कोनों में रख सकते हैं, जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं. 

काली मिर्च और लाल मिर्च स्प्रे: काली मिर्च और लाल मिर्च की तीखी गंध छिपकलियों को परेशान करती है. दरअसल, मसालेदार गंध छिपकलियों के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे वे भाग जाती हैं. 

अंडे के छिलके: अंडे के छिलके छिपकलियों को डराने का पुराना देसी नुस्खा है. छिपकलियां अंडे के छिलकों को किसी खतरे के रूप में देखती हैं, क्योंकि यह उन्हें सांप जैसे शिकारी की मौजूदगी का अहसास कराता है. 

कॉफी और तंबाकू की गोलियां: तंबाकू और कॉफी पाउडर से बनी गोलियां छिपकलियों को भगाने में कारगर साबित होती हैं. इनमें मौजूद निकोटीन और कैफीन की तीखी गंध छिपकलियों के लिए असहनीय होती है और उनके रेस्पिरेट्री सिस्टम को प्रभावित करती है.

नेफ्थलीन बॉल्स: आमतौर पर कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नेफ्थलीन बॉल्स से भी छिपकलियों को भगाया जा सकता है. नेफ्थलीन की गंध छिपकलियों को परेशान कर देती है. 

प्राकृतिक पौधे: कुछ पौधों की तेज गंध छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती है. नींबू ग्रास, तुलसी, पुदीना, लहसुन और नागदौन जैसे पौधे न केवल घर को सुंदर बनाते हैं, बल्कि छिपकलियों को भी दूर रखते हैं.

नींबू और बेकिंग सोडा स्प्रे: नींबू की खटास और बेकिंग सोडा की रासायनिक प्रतिक्रिया भी छिपकलियों को भगाने में प्रभावी है.

ये भी पढ़ें: आम का स्वाद भी कर सकता है आपको बीमार, इस खतरनाक केमिकल से जा सकती है जान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Sofa Cleaning Tips: आपका साफ दिखने वाला सोफा कितना गंदा है? जानें इसे साफ करने की आसान ट्रिक
आपका साफ दिखने वाला सोफा कितना गंदा है? जानें इसे साफ करने की आसान ट्रिक
Kitchen Cockroach Control: किचन में आने लगे हैं कॉकरोच? ये 5 उपाय कर लें, आपके घर से कोसों दूर रहेगा ये कीड़ा
किचन में आने लगे हैं कॉकरोच? ये 5 उपाय कर लें, आपके घर से कोसों दूर रहेगा ये कीड़ा
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget