एक्सप्लोरर

Vaccine Dependency: एक्सपर्ट का दावा- आने वाले दिनों में भारत की वैक्सीन पर निर्भर होगी दुनिया

आज दुनिया में कोरोना वैक्सीन की जबर्दस्त किल्लत है लेकिन आने वाले दिनों में भारत इसकी भारपाई कर सकता है. भारत में कई वैक्सीन लॉन्च होने वाली है जिनका अंतिम ट्रायल चल रहा है. नोवावैक्स, केडिला और बायो ई की वैक्सीन बहुत जल्द लॉन्च हो जाएगी. इन वैक्सीन की कीमत बहुत कम होगी और अब तक से यह ज्यादा असरदार होगी. इसलिए दुनिया के अधिकांश गरीब और मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन के लिए भारत पर निर्भर होना होगा. 

कोविड वैक्सीन के लिए यह शुरुआती दौर है लेकिन आने वाले दिनों में पूरी दुनिया को वैक्सीन के मामले में भारत पर निर्भर होना होगा. यह दावा किया है कि दुनिया के टॉप डॉक्टरों में से एक ने. केंद्र सरकार के कोविड वर्किंग ग्रूप के चेयरमैन डॉ एन के अरोड़ा Dr NK Arora ने कहा है कि दुनिया को आने वाले दिनों में भारत की सस्ती और असरदार वैक्सीन पर निर्भर होने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भारत में कई और वैक्सीन बनने वाली है जो बेहद असरदार साबित होंगी. आने वाले समय में इन वैक्सीन को भारत में लॉन्च किया जाएगा. 

भारत में कई और वैक्सीन कतार में 
भारत की फर्मास्युटिकल इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए डॉ अरोड़ा ने कहा, भारत में बनने वाली कुछ वैक्सीन दुनिया में वैक्सीन महामारी के खिलाफ लड़ने में इतनी असरदार होगी कि दुनिया में वैक्सीन की गतिशीलता को बदल देगी. उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट और कैडिला का नाम लेते हुए कहा कि आने वाले बहुत कम समय में कई देसी वैक्सीन लॉन्च होने वाली है. डॉ अरोड़ा National Technical Advisory Group on Immunisation के भी चेयरमैन हैं.

डॉ अरोड़ा ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन Novavax को बेहद रोमांचक बताते हुए कहा कि यह 90 प्रतिशत तक असरदार है और यह भारत में सबसे सस्ती वैक्सीन में से एक होगी. उन्होंने कहा कि नोवावैक्स के अलावा बायो ई की वैक्सीन में भी जबरदस्त क्षमता है. इसका तीसरा ट्रायल चल रहा है कि अक्टूबर तक इसके आने की संभावना है. इसकी कीमत 250 रुपये के आसपास होगी. इसके अलावा कैडिला की वैक्सीन भी बहुत जल्दी आएगी.  

सस्ती और असरदार होगी भारत की वैक्सीन 
डॉ अरोड़ा ने कहा कि यह अभी सुनने में अटपटा लग सकता है कि अमेरिकी, रूसी और चीनी वैक्सीन को पीछे छोड़ भारत की वैक्सीन दुनिया में कैसे आगे हो सकती है, लेकिन यह सच है. उन्होंने कहा कि अभी शुरुआती दौर है. लेकिन जब सस्ती और असरदार वैक्सीन की बात आएगी तो विश्व को पूरी तरह भारत की वैक्सीन पर निर्भर होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आज हथियार खरीदना वैक्सीन खरीदने से आसान है. वैक्सीन मिल नहीं रही. लेकिन मुझे पता है कि दुनिया के अधिकांश गरीब और मध्यम आय़ वाले देशों को भारत की वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी. क्योंकि यहां की वैक्सीन सस्ती और असरदार होगी. 

ये भी पढ़ें Delta Plus Variant: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा- कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट चिंता का विषय नहीं

Anti-Covid drug 2-DG : नई रिसर्च में दावा- डीआरडीओ की 2-डीजी दवा कोरोना के सभी वैरिएंट कि खिलाफ कारगर 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget