एक्सप्लोरर

World Cup 2023: क्या होता है हैमस्ट्रिंग, जिसकी वजह पूरा मैच नहीं खेल पाए शुभमन गिल... बीच में ही लौटना पड़ा!

ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को हैमस्ट्रिंग मसल्स में चोट लग गई है. जिसके कारण खेल बीच में ही छोड़कर फिल्ड से बाहर निकलना पड़ा.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में टीम इंडिया का धमाल जारी है. इसी बीच खबर यह आ रही है कि धुंआधार ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को हैमस्ट्रिंग मसल्स ( Hamstring) में चोट लग गई है. जिसके कारण खेल बीच में ही छोड़कर उन्हें फिल्ड से बाहर निकलना पड़ा. जब शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें चलने या दौड़ने में तकलीफ महसूस हो रही थी. जिसके बाद फिजियो उनके पास गए लेकिन तकलीफ कम न होने पर उन्हें मैदान से बाहर निकलना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल थोड़ी देर फिजियो के साथ वक्त बिताएंगे अगर उन्हें अच्छा महसूस हुआ तो वह दोबारा फिल्ड में वापस आकर खेल सकते हैं क्योंकि वह अब तक आउट नहीं हुए हैं.  अब सवाल यह उठता है कि आखिर शुभमन गिल को हैमस्ट्रिंग मसल्स की जो तकलीफ शुरू हुई...आखिर वह बीमारी है क्या? इससे कैसे निजात पा सकते हैं?

क्या होती है हैमस्ट्रिंग

हैमस्ट्रिंग एक मांसपेशी है जो बहुत सारे मांसपेशियों से बनी होती है. यह पैर के जांघ के पिछले हिस्से, कूल्हे और घुटनों तक होती है. आपका पैर किस दिशा में मूव करेगा इसका पूरा कंट्रोल इसी मसल्स के पास होता है. यही मसल्स जांघ की बड़ी मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ती है. दौड़ना, चलना के दौरान यही मांसपेशियां एक्टिव हो जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैमस्ट्रिंग मसल्स में खिंचाव अचानक से हो सकता है. जिसके कारण आपको दौड़ने-चलने या चढ़ने में दिक्कत हो सकती है. इस तरह की चोट खिलाड़ियों में काफी ज्यादा देखी जाती है. अगर एक बार हैमस्ट्रिंग की समस्या शुरू हो जाए तो यह ठीक होने के बाद दोबारा भी हो सकता है. 

क्या होती है हैमस्ट्रिंग की चोट

हैमस्ट्रिंग की चोट का साफ अर्थ है कि मसल्स में खिंचाव और दर्द पैदा होना. जिसके कारण चलने या दौड़ने में दिक्कत पैदा होती है. हैमस्ट्रिंग थाई की हड्डी के चारों तरफ जो मांसपेशियां होती है उसे कहते हैं. यह मांसपेशियां के जरिए आपके स्टेप्स को कंट्रोल करती है. जिसका साफ मतलब है कि आप कैसे चलते या दौड़ते हैं उसका पूरा बैलेंस थाई के चारों तरफ लगे हैमस्ट्रिंग मांसपेशियां करती है.  जांघ के पीछे तीन हैमस्ट्रिंग मांसपेशियां हैं. जब आप सीढियां चलते हैं, स्क्वैट्स करते हैं तो इन्ही मांसपेशियों पर सबसे अधिक जोड़ पड़ता है. ये मांसपेशियां बाइसेप्स फेमोरिस, सेमीमेम्ब्रानोसस और सेमीटेंडिनोसस मांसपेशियां हैं.

हैमस्ट्रिंग की समस्या का ऐसे चलता है पता

हैमस्ट्रिंग मलल्स में दर्द और जांघ के पीछे का हिस्सा नर्म पड़ना हो सकता हैं इसके शुरुआती लक्षण. इसके शुरुआती लक्षण है पैर हिलाने में दर्द होना. बहुत ज्यादा दर्द होना. जिसके कारण सूजन और स्किन का लाल पड़ना. पैर के सहारे चलने में दिक्कत हो सकती है. अगर यह ज्यादा बढ़ जाए तो बैठने, चलने या खड़े होने में काफी ज्यादा दिक्कत हो सकती है. कभी-कभी तो यह दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि आप ठीक से खड़े तक नहीं हो पाते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget