एक्सप्लोरर

महिलाओं में क्यों हो जाती है आयरन की कमी? जान लीजिए वजह

Iron Deficiency in Women: भारत में हर दूसरी महिला आयरन की कमी से जूझ रही है. जानिए इसके पीछे की असली वजह और समय रहते क्यों जरूरी है इसका इलाज.

Iron Deficiency in Women: अक्सर महिलाएं अपने परिवार, बच्चों और काम के बीच खुद की सेहत को भूल जाती हैं. "थोड़ी कमजोरी है", "आजकल थकान ज्यादा हो रही है" जैसी चीजें महसूस करने को मिलती है. लेकिन ये बातें मामूली नहीं होतीं. शरीर में आयरन की कमी एक ऐसी समस्या है जो धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है और एनीमिया जैसी स्थितियों को जन्म देती है. भारत में हर दूसरी महिला आयरन की कमी से जूझ रही है. लेकिन क्यों होती है ये कमी? चलिए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह क्या है. 

ये भी पढ़े- रथयात्रा के लिए जा रहे हैं? भीड़ और गर्मी में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

महिलाओं में आयरन की कमी के प्रमुख कारण

मासिक धर्म 

हर महीने होने वाला ब्लड लॉस शरीर से आयरन को घटा देता है. जिन महिलाओं की माहवारी भारी होती है, उनमें आयरन की कमी की संभावना और भी अधिक होती है.

गर्भावस्था और स्तनपान 

गर्भावस्था में मां का शरीर न केवल अपने लिए बल्कि बच्चे के लिए भी आयरन की जरूरत पूरी करता है. यदि इस दौरान सही पोषण न मिले, तो शरीर में भारी कमी हो सकती है.

संतुलित आहार की कमी

आयरन से भरपूर चीजें जैसे हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, बीन्स, गुड़, ड्राई फ्रूट्स आदि महिलाएं कम खाती हैं. साथ ही विटामिन C की कमी के कारण आयरन का अवशोषण भी घटता है.

वजन घटाने की डाइट या उपवास 

फैशन या स्वास्थ्य के नाम पर महिलाएं कभी-कभी ऐसी डाइट फॉलो करती हैं जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं देतीं. इससे भी आयरन की कमी हो सकती है.

बार-बार प्रेग्नेंसी होना

लगातार गर्भधारण से शरीर को रिकवर होने का मौका नहीं मिलता, जिससे आयरन स्टोर खत्म हो जाते हैं.

कैसे पूरी करें आयरन की कमी

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक, बथुआ, सरसों

गुड़, चना, किशमिश, खजूर जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ

विटामिन C वाले फल जैसे आंवला, नींबू, संतरा, जो आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं

महिलाओं की दिनचर्या चाहे कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, अपनी सेहत की अनदेखी करना खतरनाक हो सकता है. आयरन की कमी केवल कमजोरी नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों की शुरुआत हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय रहते अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget