एक्सप्लोरर

ज्यादा खाने के बाद भी कुछ लोगों का क्यों नहीं बढ़ता वजन, जानिए क्या है वजह

हमारे आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कितना भी खाना क्यों ना खा ले लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है. इसके पीछे की वजह सिर्फ तेज डाइजेस्टिव सिस्टम का होना नहीं होता है. बल्कि इसके पीछे कई चीजें शामिल हो सकती हैं. यहां हम उन्हीं कारणों के बारे में आपको बता रहे हैं.

हमारे समाज में हम अकसर ऐसे लोगों से मिलते हैं जो वजन बढ़ने के नाम से भी घबराते हैं, इसलिए वो अपने शरीर और वजन को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव हो जाते हैं. ठीक इसके विपरीत कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कितना भी खाना खा लें लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है. जबकि कुछ लोग अगर थोड़ा सा भी खा लें तो मोटे हो जाते हैं. तो क्या कभी आपने सोचा है कि कुछ लोगों का वजन बिना अनहेल्दी चीजें खाएं ही क्यों बढ़ने लगता है, जबकि कुछ लोग सब कुछ खाकर भी बिल्कुल स्लिम कैसे रहते हैं?

ये वो लोग होते हैं जिनकी डाइट में डोनट्स और पिज्जा तक शामिल होते हैं और ये कोई भी कसरत नहीं करते, फिर भी कभी भी इनका वजन नहीं बढ़ता. ऐसे लोग अक्सर दूसरे लोगों को चौंका देते हैं. तो क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं तो हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे.

जीन्स की वजह से नहीं बढ़ता वजन

दरअसल, एक स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग बिना कुछ मेहनत किए ही स्लिम रहते हैं, उसके लिए उनके जीन्स जिम्मेदार होते हैं. स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ लोगों में ऐसे जीन्स की सीरिज मौजूद होती है, जो उनके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं या फिर शरीर के फैट को तेजी से कम करती हैं. स्टडी के दौरान ये जीन्स लगभग 1600 हेल्दी और स्लिम लोगों में पाई गईं. हालांकि, कुछ लोगों में इन जींस के होने से उनकी खाने में दिलचस्पी कम देखी गई. ऐसे लोगों का पतले होने का ये भी एक कारण है.

फिट एंड एक्टिव रहना

हमारे वजन को बढ़ने से रोकने हमें शारीरिक रूप से सक्रिय रहने जरूरी होता है.  लेकिन इसका मतलब केवल जिम में घंटों बिताना नहीं है, बल्कि दिन भर ज्यादा चलने या घूमना से है. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ लोग अपने शरीर को दूसरों की तुलना में ज्यादा चलने की आदत की वजह से संतुलित रख पाते हैं. जो उन्हें काफी मात्रा में कैलोरी जलाने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा, कुछ लोग दूसरों की तुलना में एक ही व्यायाम करके ज्यादा कैलोरी जलाते हैं.

अन्य आदतों की वजह से नहीं बढ़ता वजन

हमारे शरीर के वजन को निर्धारित करने में हमारे जीन की भूमिका होती है, लेकिन कई बार वजन आपके सोने के तरीके, आपकी जीवनशैली की आदत, आपके शराब के सेवन के स्तर, खाने की पसंद पर निर्भर करता है.

इसलिए, अगर हम अपने शरीर को फिट रखने चाहते हैं तो हमें अपनी जीवनशैली की आदतों में बदलाव करना होगा. इससे हमे प्रभावी रूप से वजन कम करने में मदद मिलेगी और हमारे स्वास्थ्य में सुधार होगा.

इसे भी पढ़ें

Health Tips: सुबह-सवेरे कॉफी पीने के फायदे जान चौंक जाएंगे आप, जानिए

Health Tips: खरबूजे के बीजों के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Tumor Symptoms: क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget