एक्सप्लोरर

प्लेन क्रैश में लोगों की तुरंत हो जाती है मौत, जानें क्या होती है इसकी सबसे बड़ी वजह

जिस तरह गाड़ी को चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत होती है उसी तरह विमान को उड़ने के लिए जेट फ्यूल यानी एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की आवश्यकता होती है.

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसा टेक-ऑफ के तुरंत बाद हुआ और विमान रिहायशी इलाके में गिरा. विमान में कुल 242 लोग सवार थे. जिसमें 241 लोगों की माैत हो गई. लेकिन आ​खिर ऐसा क्या होता है कि क्रैश के तुरंत बाद ही माैत हो जाती है? बचने तक का भी माैका नहीं मिलता? आइए जानते हैं...

विमान को इस फ्यूल की होती है जरूरत

जिस तरह गाड़ी को चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत होती है उसी तरह विमान को उड़ने के लिए जेट फ्यूल यानी एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की आवश्यकता होती है. ऐसे में लंबी दूरी की उड़ान भरने वाले विमानों में बड़ी मात्रा में एटीएफ स्टोरेज की व्यवस्था होती है. अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में करीब सवा लाख लीटर फ्यूल था. ये फ्यूल जहां विमान को उड़ने के लिए एनर्जी प्रोड्यूस करता है, वहीं किसी भी अनहोनी के समय में ये सबसे बड़ा खतरा भी बन जाता है.

कैसे बन जाता है माैत का कारण?

क्रैश के दाैरान विमान आग के गोले में बदल जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विमान से जेट फ्यूल लीक हो जाता है. जिसके चलते ये तेजी से ​आग पकड़ता है. अहमदाबाद हादसे में भी ये देखने को मिला. जब टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही जब विमान तेजी से नीचे आया तो टकराने के बाद आग का गोला बन गया. जेट फ्यूल के चलते आग इतनी भीषण थी कि विमान में बैठे यात्री जल गए. जिस रिहायशी बि​​ल्डिंग पर विमान गिरा वह भी पूरी तरह से जल उठी. 

कितना खतरनाक होता है जेट फ्यूल?

विमानों में प्रयोग होने वाले फ्यूल को जेट फ्यूल कहते हैं, जो सबसे ज्यादा ज्वलनशील होता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक यह 38-72°C पर जल सकता है. इसके संपर्क में आने से ही सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, चक्कर आदि समस्याएं हो सकती हैं. स्किन के संपर्क में आने पर इरीटेशन, रेडनेट और केमिकल बर्न हो सकता है. ये तब होता है जब फ्यूल में आग न लगी हो. अगर ये आग पकड़ लेता है तो बहुत खतरनाक हो सकता है. हाल ही में अहमदाबाद प्लेन क्रैश की तस्वीरें लोगों की रूह कंपा देने वाली थीं. जब एक प्लेन उड़ान के कुछ ही देर में आग का गोला बन गया. इसके बाद जो शव बरामद हुए, उन्हें देखकर लोग सहम गए. बाॅडी इस कदर जल चुकी थीं कि पहचान कर पाना मु​श्किल हो रहा ​था.

ऊंचाई से गिरना भी बनता है माैत की वजह

विमान का ऊंचाई से गिरना भी माैत की वजह बनता है. विमान नीचे​ गिरने के दाैरान आग न भी पकड़े, लेकिन इसके बाद भी जान जा सकती है. विमान कई फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरता है. इससे शरीर को गंभीर चोट पहुंचने के साथ माैत की वजह भी बन सकता है.

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget