एक्सप्लोरर

खाने में किस नमक का इस्तेमाल सबसे सही? न्यूट्रिशियनिस्ट से समझ लें हर पहलू

हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक सबसे जरूरी चीजों में से एक है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरह का नमक एक जैसा नहीं होता? न्यूट्रिशनिस्ट जानते हैं कौन सा नमक खाना सही है?

हमारे खाने में नमक सबसे जरूरी चीजों में से एक है. यह सिर्फ हमारे खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत अहम है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरह का नमक एक जैसा नहीं होता? बाजार में कई प्रकार के नमक उपलब्ध हैं, और हर एक के अपने फायदे और नुकसान हैं. सही नमक का चुनाव करना हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जिन्हें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. 

सेल्टिक नमक (Celtic Salt)
सेल्टिक नमक में साधारण नमक की तुलना में कम सोडियम होता है, लेकिन यह पिंक नमक और कोषेर नमक से ज्यादा सोडियम वाला होता है. यह नमक उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो कम सोडियम वाला विकल्प चाहते हैं लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते. 

काला नमक (Black Salt)
काला नमक साधारण नमक की तुलना में सोडियम में कम होता है. यह पेट की समस्याओं जैसे सूजन, बदहजमी, पेट दर्द, और उल्टी में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और जिंक जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं. 

कोषेर नमक (Kosher Salt)
कोषेर नमक के दाने बड़े और मोटे होते हैं. यह नमक कम परिष्कृत (साफ किया हुआ) होता है और इसका स्वाद साधारण नमक जितना तीखा नहीं होता. हालांकि, इसमें आयोडीन की कमी होती है, जो थायरॉयड के लिए जरूरी है, और इसमें साधारण नमक की तुलना में कम सोडियम होता है. 

लो सोडियम नमक (Low Sodium Salt)
इस नमक में सोडियम कम और पोटैशियम ज्यादा होता है. यह हाई ब्लड प्रेशर और नमक-संवेदनशील लोगों के लिए सही विकल्प हो सकता है. इस नमक का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए. 

पिंक नमक (Pink Salt)
पिंक नमक खनिजों से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है. इसका रोजाना सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और पीएच स्तर को संतुलित रखता है. यह नमक आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है, खासकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के बीच. 

साधारण सफेद नमक (Regular Salt)
यह वही सफेद नमक है, जिसे हम रोज खाना बनाते समय इस्तेमाल करते हैं. इसमें आयोडीन होता है, जो थायरॉयड के लिए जरूरी है. हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. वयस्कों को दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए. 

समुद्री नमक (Sea Salt)
समुद्री नमक खनिज तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसके दाने बड़े होते हैं और यह आसानी से घुलता नहीं है।.यह नमक बहुत ज्यादा रिफाइंड नहीं होता, इसलिए इसे अधिक नेचुरल माना जाता है. 

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह
इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट में अंजलि मुखर्जी कहती हैं, "आजकल बाजार में कई प्रकार के नमक उपलब्ध हैं. मेरा व्यक्तिगत पसंदीदा पिंक नमक है, जिसे मैं अपनी रोजमर्रा की कुकिंग में इस्तेमाल करती हूं. लेकिन आप अपनी और अपने परिवार की सेहत के हिसाब से नमक का चुनाव करें. अगर किसी को ह्रदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप लो सोडियम नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. "

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget