एक्सप्लोरर

क्या आप भी ढंक कर बनाते हैं खाना तो जान लीजिए सही है या गलत? ICMR ने जारी किए खास गाइडलाइन

घर में अक्सर हम देखते हैं कि खाना बनाने के दौरान अक्सर मम्मी खाना पकाते वक्त ढक देती है. लेकिन क्या ऐसा करना फायदेमंद होता है?

खाना पकाते वक्त कढ़ाई या खाने बनाने वाले बर्तन को ढकना अच्छा होता है? अब इसे लेकर ICMR ने खाना पकाने को लेकर गाइडलाइन शेयर की है. आपको भी विस्तार से बताते हैं कि यह प्रैक्टिस सही है या नहीं? इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इसे लेकर हाल ही में एक गाइडलाइन जारी की है.

ICMR की खाना पकाने को लेकर चेतावनी

ICMR के मुताबिक ढक्कन लगाकर खाना पकाने से न सिर्फ टाइम की बचत होती है बल्कि खाने में पाई जाने वाली न्यूट्रिएंट्स भी बची रहती है. अगर आप पैन को खोलकर खाना बनाते हैं तो उसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

ICMR की तरफ से जारी गाइडलाइन

ICMR की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक ढक्कन खोलकर खाना बनाने के कारण खाना बनाने में वक्त तो ज्यादा लगता है. साथ ही साथ हवा के संपर्क में आने के कारण खाने के सारे पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं. वहीं अगर आप ढक्कन बंद करके खाना पकाते हैं तो खाना के सभी पोषक तत्व बचे रहेंगे. हरी सब्जियां और हरी पत्तेदार सब्जियां बंद ढक्कन में बनाने के दौरान अपना रंग बदलती है. लेकिन पोषक तत्व का नुकसान भी नहीं होता है. 

सही तरीके से खाना बनाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे डाइजेशन में सुधार होता है. साथ ही साथ खाने का टेस्ट भी बढ़ता है. खाने में पाई जाने वाली न्यूट्रिएंट्स को नुकसान भी नहीं होता है. इसलिए तरीके से कुकिंग करना बेहद जरूरी है. क्योंकि यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे फूड कंटामिनेशन का खतरा भी कम होता है. 

ICMR के मुताबिक प्रेशर कुकिंग और स्टीम कुकिंग साथ ही डीप फ्राइंग या रोस्टिंग के बजाय ढककर खाना पकाना चाहिए. इससे पोषक तत्वों को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है. सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और  पॉलीफेनोल होते हैं . इसके लेवल को बढ़ाना है तो स्टीमिंग सबसे बेहतर तरीका होता है. 

ICMR ने बताया था दाल पकाने का तरीका

इससे पहले ICMR ने यह भी कहा था कि दालों में न्यूट्रीशनल क्वालिटी अच्छी रहे इसके लिए जरूरी है कि उसे उबालकर या प्रेशर कुकर में पकाया जाए. अगर आप दाल को ठीक तरीके से नहीं पकाएंगे तो इसमें पाई जाने वाली एंटी-न्यूट्रीशनल फैक्टर्स खत्म हो जाएंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: हार्ट में पानी भरने के कारण भी दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं, जानें दोनों में कैसे करें फर्क?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

'जामिया मिलिया इस्लामिया' से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी है. पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव है.  लाइफस्टाइल के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget