एक्सप्लोरर

क्या आप किसी वक्त भी छाछ पी लेते हैं! तो जरूर जान लीजिए इसका सही समय...नहीं तो हो जाएगा नुकसान

गर्मी के मौसम में छाछ पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. लेकिन अगर आप गलत वक्त पर इसे पीते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है. आईए जानते हैं छाछ पीने का सही वक्त क्या होता है.

Right Time To Drink Butter Milk: गर्मी का मौसम आते ही लोग छाछ पीना शुरू कर देते हैं. दरअसल ये एक बेहतरीन ड्रिंक है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करता है. इसके सेवन से गट हेल्थ को भी बढ़ावा मिलता है. शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. इसके अलावा ढेर सारे पोषक तत्व भी मिलते हैं. पोषक तत्व की बात करें तो इसमें पोटेशियम, विटामिन b12, कैल्शियम, आयरन ,फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, यही वजह है कि गर्मियों में खुद को लोग स्वस्थ रखने के लिए छाछ का सेवन करते हैं. लेकिन सवाल ये है कि गर्मी के दिनों में क्या छाछ किसी वक्त भी पिया जा सकता है. कुछ लोग होते हैं जो अपने हर खाने के साथ छाछ पीना पसंद करते हैं. जैसे दोपहर का लंच, रात का डिनर. यहां तक की नाश्ते में भी लोग छाछ को भी अपने थाली का हिस्सा बनते हैं. तो क्या ऐसा करना सही है. इस आर्टिकल में जानेंगे की छाछ पीने का सही समय क्या है और दिन में कितनी बार छाछ पी सकते हैं.

क्या है छाछ पीने का सही समय?

छाछ का सेवन आप दिन में किसी भी समय पर कर सकते हैं. लेकिन सबसे अच्छा समय है भोजन करने के बाद. अगर आप भोजन करने के बाद छाछ पीते हैं तो इससे पेट को काफी फायदा पहुंचता है. छाछ में स्वस्थ बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड होता है जो पाचन में मदद करता है. हमारे मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है. इसलिए भोजन के बाद एक गिलास छाछ पीना काफी अच्छा होता है. अगर आप खाने के बाद छाछ पीते हैं तो आप जो कुछ भी खाते हैं. उसे सही तरीके से पचाकर ऊर्जा में बदलने में मदद मिलती है. अगर खाने के बाद आप छाछ पीते हैं तो इससे पेट में होने वाली जलन भी कम होती है और एसिडिटी से भी राहत मिलती है. वहीं अगर आपने ज्यादा खाना खा लिया है तो खाने के बाद एक गिलास छाछ आपके खाने को जल्द ही पचाने में भी सहायता करेगा.शाम के समय या फिर रात में छाछ पीने से बचना चाहिए अगर आप रात में छाछ पी लेते हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती है. इसके अलावा आपको सर्दी जुकाम की समस्या भी हो सकती है.इससे आपके नींद पर भी असर पड़ सकता है.

एक दिन में कितनी बार छाछ पीना सही होता है

रोजाना एक या दो गिलास से ज्यादा अच्छा झगड़ा पीते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि बहुत ज्यादा छाछ पीने से गैस पेट खराब या ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है.वहीं अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट छाछ का सेवन करते हैं तो इससे आप दिनभर ऊर्जावान बने रह सकते हैं. जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई समस्या है वो सुबह नाश्ते में छाछ पी सकते हैं. सुबह खाली पेट छाछ पीने से पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच, कब्ज से छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget