एक्सप्लोरर

क्या है Text Neck, फोन की वजह से कैसे बिगड़ रहा हमारी स्पाइन का शेप?

टेक्स्ट नेक के सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, अकड़न, कंधे में दर्द और लगातार गर्दन में दर्द शामिल हैं. समस्या अ​धिक बढ़ने की ​स्थिति में उंगलियों या बांह में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो सकता है.

आज के दौर में मोबाइल पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है. हाल ही में किए गए एक शोध के अनुसार 18 से 44 वर्ष की आयु के 79% लोग लगभग हर समय अपने फोन के साथ रहते हैं. जागने के दौरान दिन में सिर्फ दो घंटे ही बिना फोन के बिताते हैं, लेकिन यह आदत अब एक नई बीमारी का रूप ले चुकी है. इसका नाम है टेक्स्ट नेक. इसके लक्षण सामान्य सिरदर्द और गर्दन दर्द आदि से शुरू होते हैं, लेकिन लापरवाही से यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है. गर्दन में समस्या से लेकर रीढ़ की हड्डी तक के आकार में बदलाव देखने को मिलता है, जिसके इलाज के लिए सर्जरी तक करानी पड़ सकती है.

टेक्स्ट नेक क्या है?

सामान्य ​स्थिति में एक व्य​क्ति के सिर का वजन 10-12 पाउंड होता है. सिर के मुड़ने के साथ गर्दन की ओर भार बढ़ता है और वजन की गणना क्रमशः 15°, 30°, 45° और 60° पर 27, 40, 49 और 60 पाउंड की जाती है. ऐसे में जो लोग स्मार्टफोन अक्सर इस्तेमाल करते हैं, वे नीचे की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए नीचे की ओर देखते हैं. सिर को काफी समय तक आगे की ओर रखते हैं, जिससे गर्दन में खिंचाव हो सकता है, जो सर्वाइकल स्पाइन (रीढ़ की हड्डी का ऊपरी हिस्सा) में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करता है. कार्यस्थल पर सहज तरीक से काम करने की व्यवस्था न होने, काम के बीच में ब्रेक नहीं लेने, लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठकर काम करने से यह समस्या हो सकती है.

टेक्स्ट नेक के सामान्य लक्षण

टेक्स्ट नेक के सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, अकड़न, कंधे में दर्द और लगातार गर्दन में दर्द शामिल हैं. समस्या अ​धिक बढ़ने की ​स्थिति में उंगलियों या बांह में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो सकता है. इससे नसों पर दबाव बनने का संकेत मिलता है. 

अनदेखी पड़ सकती है भारी

टेक्स्ट नेक को अगर अनदेखा किया जाए और उसका इलाज न किया जाए तो इससे नतीजे बेहद गंभीर हो सकते हैं. रीढ़ की हड्डी का टेढ़ा होना, गठिया का जल्दी शुरू होना, रीढ़ की हड्डी का गलत अलाइनमेंट, रीढ़ की हड्डी का डिजनरेटिव, डिस्क स्पेस का दबाव, डिस्क हर्नियेशन, तंत्रिका या मांसपेशियों को नुकसान, सर्वाइकल लिगामेंट की सूजन, तंत्रिका जलन और रीढ़ की हड्डी के टेढ़ेपन में वृद्धि आदि इसमें शामिल है.

कैसे करा सकते हैं इसका इलाज?

टेक्स्ट नेक सिंड्रोम के इलाज के लिए फिजियोथेरेपी करानी पड़ती है. वहीं, कुछ एक्सरसाइज भी कारगर साबित होती हैं. हालांकि, लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके भी इस बीमारी से निजात पा सकते हैं. काम करते वक्त सही पोजीशन में बैठें.  स्ट्रेचिंग करें और स्क्रीन टाइम में कमी लाकर टेक्स्ट नेक सिंड्रोम से राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने के कितनी देर बाद हो जाती है मौत? ये है सबसे बड़ी वजह

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget